📅 Saturday, 09 May 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना समीक्षा बैठक : अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग को ग…
उप मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक
वीडियो देखें
उप मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

समीक्षा बैठक : अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता और जवाबदेही के दिए सख्त निर्देश

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने नवा रायपुर में विभागीय मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तुरंत तकनीकी स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कामकाज में तेज़ी, जवाबदेही और कॉर्पोरेट जैसी कार्य संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों की नियमित निगरानी और खराब होने पर ठेकेदारों से तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 May 2026, 12:22 PM
📍 रायपुर

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज विभागीय मुख्य अभियंताओं की बैठक लेकर सड़कों एवं पुल-पुलियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों को कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करने के निर्देश दिए। 

साव ने बैठक में कहा कि सभी मुख्य अभियंता कार्यालय कॉर्पोरेट दफ्तरों की तरह पूरी क्षमता और दक्षता से काम करें। उन्होंने विभाग की कार्य संस्कृति में बदलाव लाते हुए फील्ड से लेकर कार्यालय तक तेज गति और जवाबदेही से काम करने को कहा।

परफॉर्मेंस गारंटी सड़कों की निगरानी और मरम्मत के निर्देश

उप मुख्यमंत्री साव ने परफॉर्मेंस गारंटी की सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग करने और इनके खराब होने पर संबंधित ठेकेदारों से त्वरित मरम्मत कराने को कहा, ताकि नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों की स्थिति खराब पाए जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने ऐसी सड़कों का तत्काल ठेकेदारों से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के मुख्य अभियंता को भारत सरकार के साथ लगातार समन्वय कर स्वीकृतियों एवं कार्यों में तेजी लाने को कहा।

प्राथमिकता वाले कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

उप मुख्यमंत्री साव ने सभी मुख्य अभियंताओं को प्राथमिकता वाले कार्यों की खुद मॉनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने फील्ड पर निकलकर प्राथमिकता वाली सड़कों के कार्यों की प्रगति का हर सप्ताह निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए कलेक्टरों के साथ समन्वय कर भू-अर्जन की कार्यवाहियों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने ब्लैक-स्पॉट्स दूर करने के साथ ही सड़कों व पुलों के निर्माण के दौरान सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

गुणवत्ता, समय-सीमा और विभागीय जवाबदेही पर जोर

उप मुख्यमंत्री साव ने निर्माण कार्यों और निर्माण सामग्रियों में गुणवत्ता पर जोर देते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने को कहा। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों तक लंबित काम विभाग की छवि खराब करता है, इसलिए ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। हर हाल में समय-सीमा के भीतर काम पूर्ण करने का प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंता, साथ ही सेतु संभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग के मुख्य अभियंता भी उपस्थित रहे।

📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश मनोरंजन/फैशन शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन/यात्रा धर्म /ज्योतिष राशिफल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें