Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटा रही मृतक की जानकारी हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस दर्दनाक हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जुटा रही मृतक की जानकारी हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग सरकारी काम में रोड़ा : धमधा में जनगणना कर्मी से बद…
जनगणना कार्य में बांधा डालने वाला गिरफ्तार
जनगणना कार्य में बांधा डालने वाला गिरफ्तार
दुर्ग

सरकारी काम में रोड़ा : धमधा में जनगणना कर्मी से बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक व्यक्ति ने सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डाली और दुर्व्यवहार किया। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर भारतीय न्याय संहिता और जनगणना अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

कीर्तिमान न्यूज
15 May 2026, 07:30 AM
दुर्ग

सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से उलझना अब महंगा पड़ सकता है। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बाधा डालने और कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।ब 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अशोक कुमार देवांगन धमधा स्थित पटेल होटल में जनगणना संबंधी शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी संतोष पटेल वहां पहुँचा और बिना किसी कारण के काम में हस्तक्षेप शुरू कर दिया। आरोपी ने न केवल काम रोका, बल्कि तीखी बहस करते हुए शासकीय प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की।

कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर धमधा पुलिस ने तत्परता दिखाई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 123/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने नए कानूनों का हवाला देते हुए आरोपी पर निम्नलिखित धाराओं के तहत शिकंजा कसा है:

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 296 और 221

  • जनगणना अधिनियम 1948: धारा 11 (शासकीय कार्य में बाधा)


पुलिस की सख्त चेतावनी

"शासकीय कार्य में बाधा डालना और ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करना कानूनन अपराध है। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की विवेचना जारी है।" — मणिशंकर चंद्रा, एएसपी

इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सरकारी काम में खलल डालने वालों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाई जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें