"आजीवन कारावास की सजा" के लिए 23 परिणाम मिले
धमतरी
साइकिल विवाद में हुई हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद; कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धमतरी के शंकर ढीमर हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।
बालोद
Balod Murder Case: हत्या के मामले में अदालत का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास
Balod Murder Case: शराब भट्ठी के पास हुए विवाद में विजय बघेल की लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस की जांच, CCTV फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
जांजगीर-चांपा
Murder Case: शराब में कीटनाशक मिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी को उम्रकैद की सजा
Murder Case: शराब में कीटनाशक मिलाकर दो लोगों की हत्या के मामले में अदालत ने रामगोपाल खूटे को दो बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी के घर से कीटनाशक मिली शराब की शीशियां बरामद हुई थीं। FSL रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने उसे दोषी ठहराया।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
Murder Case: करण हत्याकांड़ में सात आराेपियाें को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Murder Case: मनेंद्रगढ़ के करण राठौर हत्याकांड में प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने सात दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने बलवा के मामले में दो-दो साल का सश्रम कारावास, कुल 10,500 रुपए जुर्माना और मृतक के माता-पिता को 10 हजार रुपए प्रतिकर देने का आदेश दिया है।
रायपुर
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा में हत्या केस का फैसला, दो भाइयों को उम्रकैद
Raipur Crime News: तिल्दा नेवरा के घुलघुल गांव में युवक हितेश वर्मा की हत्या के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में अर्थदंड भी लगाया गया है।
रायगढ़
सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, रायगढ़ कोर्ट ने दोषी पति को सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ में सब्जी नहीं बनाने की बात पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले पति को अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने मृतका के आश्रितों को 1 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की अनुशंसा भी की है।
रायगढ़
रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद
रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
रायगढ़
रायगढ़ में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ जिले में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी राजू महतो को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और पीड़िता को 6 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की अनुशंसा की है।
रायगढ़
जमीन और मकान के विवाद में नाना की हत्या, रायगढ़ कोर्ट ने दो सगे नातियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर अपने नाना गेंदलाल डनसेना की हत्या करने वाले दो नातियों ओमप्रकाश और कार्तिक डनसेना को अदालत ने दोषी ठहराया है। दोनों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
दुर्ग
रायगढ़ हत्याकांड : प्रेमी को मारकर जलाया शव, आरोपी युवती को उम्रकैद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में प्रेमी की हत्या कर शव जलाने के मामले में अदालत ने आरोपी युवती यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। युवती ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था और हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
कोर्ट का बड़ा फैसला : चालक की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वाहन लूटकर चालक नंदू काशीपुरी की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने चार मुख्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी को लूटी गई बोलेरो अपने कब्जे में रखने के लिए एक वर्ष की सजा मिली, जबकि साक्ष्यों के अभाव में एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति योजना के तहत मुआवजा देने की अनुशंसा की गई।
रायगढ़
कोर्ट का फैसला : पति की हत्या करने वाले पत्नी और मौसेरे भाई को उम्रकैद
रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते हुई विशेश्वर राठिया की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। पत्नी सहोद्रा राठिया और उसके मौसेरे भाई टीका राम उर्फ बन सागर राठिया को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी गई है।