Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग रायगढ़ हत्याकांड : प्रेमी को मारकर जलाया शव, आरोप…
आरोपी युवती को उम्रकैद
आरोपी युवती को उम्रकैद
दुर्ग

रायगढ़ हत्याकांड : प्रेमी को मारकर जलाया शव, आरोपी युवती को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में प्रेमी की हत्या कर शव जलाने के मामले में अदालत ने आरोपी युवती यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। युवती ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था और हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 12:21 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 04:39 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़े हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कापू थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी थी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी गई थी। मामले में अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा ने आरोपी युवती को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मामला मार्च 2021 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 2 मार्च 2021 को ग्राम भोजपुर के कोटवार नैहर दास ने कापू थाने में सूचना दी थी कि यशोदा उर्फ दशोदा सारथी का प्रेमी देवा उर्फ लखन सिदार निवासी महुआपाली (खरसिया) 1 मार्च की रात भोजपुर आया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि युवक ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया हत्या का सच 

पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का निकला। जांच में पता चला कि घटना वाली रात देवा अपनी प्रेमिका यशोदा से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान वहां यशोदा का दूसरा प्रेमी दुष्यंत यादव भी मौजूद था। दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद यशोदा और दुष्यंत ने मिलकर देवा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने यशोदा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने दुष्यंत यादव के साथ मिलकर हत्या करने और शव जलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर यशोदा और फरार आरोपी दुष्यंत यादव के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत न्यायालय में चालान पेश किया था।

अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा की अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने यशोदा उर्फ दशोदा सारथी को हत्या का दोषी पाया। अदालत ने आरोपी युवती को आजीवन कारावास की सजा के साथ 1-1 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इसके अलावा मृतक के परिजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 1 लाख रुपये की प्रतिकर राशि दिलाने की अनुशंसा भी की गई है। वहीं मामले में दूसरा आरोपी दुष्यंत यादव अभी फरार बताया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें