"उपलब्ध कराने की मांग" के लिए 26 परिणाम मिले
मुंगेली
Death Case: बेटे की मौत का सच जानने भटक रहा परिवार, 7 दिन का अल्टीमेटम
Death Case: मुंगेली के ग्राम टेढ़ाधौरा निवासी पीयूष सिंह ठाकुर की संदिग्ध मौत के ढाई महीने बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए SDM को आवेदन सौंपा है। पिता पुष्पराज सिंह ठाकुर ने सात दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
CG News: पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदेय बढ़ाने और सुरक्षा कानून लागू करने की उठाई मांग, आंदोलन की चेतावनी
CG News: पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने पंचों का मानदेय 300 रुपए और सरपंचों का मानदेय 1,000 रुपए प्रतिदिन करने की मांग की है। संघ ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सुरक्षा कानून, 10 लाख रुपए का बीमा और प्रत्येक ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपए का विकास बजट देने की मांग भी उठाई है।
राष्ट्रीय
Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
Electric Shock: राजस्थान के झुंझुनू जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया।
रायपुर
Bhupesh Baghel: 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग,भूपेश बघेल ने सरकार से पूछे सवल
Bhupesh Baghel: पूर्व मुख्यमंत्री ने धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू करने की मांग करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने CGPSC 2024 परीक्षा रद्द करने, CBI जांच कराने, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की संख्या में कमी और रायपुर के BTI ग्राउंड में कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए।
शिक्षा
CGPSC RTI Demand: अभ्यर्थियों ने भूपेश बघेल से की मुलाकात, पुनर्मूल्यांकन की उठाई मांग
CGPSC RTI Demand: CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों ने भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार से पहले RTI के जरिए उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े रहने की बात कही।
बालोद
Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश
Adhejhar Village: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के आड़ेझर गांव में बोइरडीही जलाशय से पीने का पानी देने की मांग को लेकर तीन दिनों से चक्काजाम और आमरण अनशन कर रहे ग्रामीणों को शनिवार सुबह पुलिस ने हटा दिया। बताया जा रहा है कि 102 पुरुषों और 30 से 40 महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। कार्रवाई के बाद गांव में आक्रोश है और ग्रामीणों के विरोध में लामबंद होने की संभावना है।
महासमुंद
Chhattisgarh farmers: किसानों की 18 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा भारतीय किसान संघ, सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh farmers: भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फसलों का लाभकारी मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, 24 घंटे बिजली, कृषि आदानों से जीएसटी हटाने, बीज की गुणवत्ता सुधारने समेत कुल 18 मांगें प्रशासन के सामने रखीं।
जगदलपुर (बस्तर)
Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
Jagdalpur Nursing College: मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं ने नाराजगी जताई है। छात्राओं का आरोप है कि दाल और सब्जी में बार-बार कीड़े मिल रहे हैं और शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने मेस बदलने और स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
महासमुंद
Bagbahara News : किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना, ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
Bagbahara News: भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने धान बोनस, समर्थन मूल्य, धान खरीदी, सिंचाई, बिजली, कृषि उपज के उचित मूल्य और भूमि अधिग्रहण सहित अन्य मुद्दों को लेकर शासन-प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
रायगढ़
Raigarh News : धरमजयगढ़ के पहाड़ी गांवों में राशन संकट, 2 किमी उतरकर भी खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण
Raigarh News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानियां सामने आई हैं। ग्राम पंचायत बकालो के नागरतेन्दु और लोटान गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए पहाड़ी रास्तों से करीब 2 किलोमीटर नीचे उतरकर जाना पड़ता है। इसके बावजूद पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।
महासमुंद
Dam Break: जुनवानी के फूटहा बांध टूटने से 20-25 किसानों की फसल बर्बाद, मौके पर पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष
Dam Break: बागबाहरा के जुनवानी खुर्द में लगातार बारिश के चलते फूटहा बांध टूट गया। पानी और मलबा खेतों में भरने से 20-25 किसानों की धान फसल प्रभावित हुई। जनपद उपाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और सर्वे की मांग की।
धमतरी
Dhamtari News: कांजी हाउस में मृत गाय मिलने से मचा हड़कंप, गौ सेवकों ने किया प्रदर्शन
Dhamtari News: नगर निगम के कांजी हाउस में मृत गाय मिलने के बाद गौ सेवकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कांजी हाउस में चारे, इलाज और रहने की उचित व्यवस्था नहीं होने तथा परिसर में कीचड़ फैले होने का आरोप लगाया। गौ सेवकों ने निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और गौवंश के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।