"करंट की चपेट" के लिए 36 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक जुगेश्वर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरगुजा संभाग
Surguja News: करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौत से वन विभाग में हड़कंप
Surguja News: दयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि फसलों और जंगली जानवरों से बचाव के लिए लगाए गए तार में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। मौके पर करीब 27 हाथियों का झुंड मौजूद होने की जानकारी है। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर
Ganesh Visarjan Acciden: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर तहसील स्थित हीरापुर गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। पंडाल में सो रहे युवकों पर हाई-वोल्टेज बिजली तार गिरने से करंट फैल गया, जिसमें 4 युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 3 लोग झुलस गए। पुलिस और बिजली विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम
खेत की रखवाली बनी काल : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में फसल को मवेशियों से बचाने के लिए लगाए गए बिजली के करंट वाले तार ने पिता और पुत्र दोनों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
जशपुर
दर्दनाक हादसा : करंट की चपेट में आई महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
जशपुर जिले के तारागढ़ गांव में कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। करंट की चपेट में आने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कूलर में विद्युत लीकेज की आशंका जताई जा रही है, जबकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
रायपुर संभाग
Chhattisgarh CHO Protest: प्रोत्साहन राशि और जांच के विरोध में CHO संवर्ग का अनिश्चितकालीन आंदोलन
Chhattisgarh CHO Protest: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने लंबित प्रोत्साहन राशि और जांच प्रक्रिया के विरोध में अनिश्चितकालीन ऑनलाइन रिपोर्टिंग बहिष्कार शुरू किया है। संघ ने NHM के 9 अक्टूबर के पत्र को निरस्त या संशोधित करने, बकाया राशि का भुगतान करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ
Elephant News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 26 हाथियों का दल पिछले करीब तीन महीने से विचरण कर रहा है। हाथियों के डर से एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण शाम होते ही सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं। हाथियों ने धान की फसलों और कुछ कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर ग्रामीणों को सतर्क कर रही हैं।
रायगढ़
Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव
Raigarh Elephant Calf: छाल रेंज में 40 हाथियों के दल से बिछड़े शावक को वन विभाग ने रात में उसके दल से मिलाया था। मंगलवार सुबह सारसमार गांव के खेत में एक शावक का शव मिलने से मामला उलझ गया है। वन विभाग शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा है।
महासमुंद
Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23 साल के युवक की जान, खेत मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Mahasamund News: कन्हारपुरी गांव में खेत के बोर कनेक्शन के जर्जर तारों से लोहे के बॉक्स में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से 23 वर्षीय मजदूर जोहन भुंजिया की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने खेत मालिक विजय बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
जशपुर
Electricity Accident: जशपुर में लापरवाही बनी हादसे की वजह, बिजली खंभा लगाने के दौरान मजदूर की मौत
Electricity Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में बिजली खंभा लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Electric Pole Accident: डिवाइडर पर लगे पोल से लगा करंट, बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यऋषि तिवारी की मौत
Electric Pole Accident: भोपाल के एमपी नगर इलाके में डीबी मॉल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पार करते समय बिजली के खंभे की चपेट में आने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
Khandwa News: नहाल्दा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बंद पड़ी गिट्टी खदान में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीन युवकों को बचा लिया, जबकि काफी तलाश के बाद दोनों भाइयों के शव बरामद किए गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।