"नकली नोट" के लिए 13 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
Bhilai fake note case: शराब भट्टी से 200 रुपये का नकली नोट मिलने का दावा, पंचर की दुकान पर खुला राज
Bhilai fake note case: बटालियन स्थित सरकारी शराब भट्टी से 200 रुपये का संदिग्ध नोट मिलने का मामला सामने आया है। नेहरू नगर निवासी युवक ने नोट मिलने का दावा किया है। पुलिस में शिकायत नहीं होने के कारण फिलहाल नोट के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कबीरधाम
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 12.50 लाख की जाली करेंसी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बोड़ला थाना, पोंडी चौकी और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12.50 लाख रुपये की नकली करेंसी, कलर प्रिंटर, मोबाइल और कार जब्त की गई है।
रायपुर
करोड़ की ठगी : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर फरार हुए शातिर, रायपुर पुलिस जांच में जुटी
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में फर्म संचालक से 1.13 करोड़ रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का झांसा देकर रकम ले ली और फरार हो गए। पुलिस होटल सीसीटीवी, कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जांच कर संभावित नकली नोट गिरोह का पता लगा रही है।
जांजगीर-चांपा
कांड : नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 4 फर्जी नोट बरामद
अकलतरा में पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशी शराब दुकान में 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए, जिनके सीरियल नंबर भी एक जैसे थे। जांच में सभी नोट फर्जी पाए गए। आरोपी ने पूछताछ में नकली नोट रायपुर से लाने की बात कबूली है।
राष्ट्रीय
यूट्यूब बना गुरु : प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से जालसाजी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के नलखेड़ा कस्बे में दो लड़के बहुत शातिर तरीके से नकली नोट छापने का धंधा चला रहे थे। वे इंटरनेट और नई तकनीक का सहारा लेकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की फिराक में थे, लेकिन उनका यह खेल ज्यादा दिन नहीं चल पाया। स्थानीय पुलिस को अपने मुखबिर से इलाके में चल रही इस गड़बड़ की पक्की खबर मिली थी।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
फर्जी नोट : 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ नशेड़ी युवक गिरफ्तार, घर को ही बना रखा था टकसाल
कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 5-6 महीनों से घर में ही ₹500 के नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹6.5 लाख के जाली नोट, लैपटॉप, स्कैनर और कलर प्रिंटर बरामद किए हैं। आरोपी ने कर्ज और नशे की लत के कारण इस अवैध धंधे में उतरने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके हैं और इस नेटवर्क में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं।
छत्तीसगढ़
पुलिस ने किया खुलासा : घर में छाप रहा था 500 के नकली नोट
कांकेर में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले युवक को गिरफ्तार कर 6.5 लाख रुपए की फर्जी करेंसी बरामद की है। आरोपी घर में प्रिंटर और स्कैनर से 500 के नकली नोट तैयार कर रहा था।
रायपुर
Fake Currency: बैंक में जमा कराने पहुंची महिला के नोट निकले नकली, 50 रुपए के 25 नोट मिले
Fake Currency: रायपुर के दलदल सिवनी स्थित ग्रामीण बैंक में महिला द्वारा जमा कराए गए 50 रुपए के 25 नोट नकली पाए गए। बैंक की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Tikamgarh News: शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़
Tikamgarh News: शराब दुकान में तोड़फोड़, ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, आबकारी विभाग, टीकमगढ़ लेटेस्ट न्यूज, MP Breaking News, शराब दुकान विरोध, गांव में हंगामा, पुलिस जांच, मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज, ग्रामीण आंदोलन, शराब की बोतलें नष्ट, दुकान में आगजनी मामला
रायपुर संभाग
कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर NSUI का प्रदर्शन, जिम्मेदारों से मांगा इस्तीफा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में NSUI ने प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की। संगठन ने कार्रवाई के लिए प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
रायगढ़
GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा : सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची तैयार कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने GDS भर्ती में दो अभ्यर्थियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए थे।
रक्षा
अभेद्य कवच : अमित शाह का बड़ा एलान, 8 जगहों पर एक साथ शुरू होगा स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देश की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' पायलट परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और Border Security Force को एकीकृत कर घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी और नकली मुद्रा जैसे खतरों पर लगाम लगाने की तैयारी की गई है।