"बच्चों की मौत" के लिए 24 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
NRC CG: नंदिनी कुमान में 4 महीने में 5 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की जांच
NRC CG: कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड स्थित बैगा बहुल गांव नंदिनी कुमान में चार महीने के भीतर पांच बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।
बालोद
Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, पिता गंभीर
Balod Road Accident: तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास हुआ। पुलिस ने कार को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बिलासपुर
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत
बिलासपुर जिले में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहन घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तलाश के बाद रविवार को तीनों के शव बरामद किए गए। हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
सरगुजा संभाग
पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नागम में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में चार बच्चे इसकी चपेट में आए, जिनमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
राजनांदगांव
दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के गांधीनगर गांव में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो भाई समेत तीन बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने रेलवे निर्माण कार्य के बाद खुले छोड़े गए गड्ढे को हादसे की वजह बताया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।
चांदीपुरा वायरस का कहर : गुजरात में 12 बच्चों की मौत, सरकार अलर्ट
गुजरात के कई जिलों में एक बेहद डरावनी और जानलेवा बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। राज्य में पिछले 1 महीने के भीतर रहस्यमयी संक्रमण के कारण 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 3 बच्चों की मौत की वजह मुख्य रूप से चांदीपुरा वायरस को बताया है।
रायपुर संभाग
हादसा : चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो बच्चों की मौत, इलाके में शोक का माहौल
राजधानी रायपुर के धरसीवां क्षेत्र के कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंदिर परिसर की पुरानी बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राष्ट्रीय
Road Accident: तेज रफ्तार कार मोबाइल शोरूम में घुसी, कांच का दरवाजा टूटा
Road Accident: आनंद डेरी चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोबाइल शोरूम में जा घुसी। हादसे में शोरूम का कांच का दरवाजा टूट गया और सामान को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस
Rahul Gandhi Balaghat Visit: एक ही महीने में राहुल गांधी का दूसरा एमपी दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट आकर मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Balaghat Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे कुपोषण और मलेरिया जैसी बीमारियों से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी का यह दौरा इंदौर यात्रा के करीब 12 दिन बाद हो रहा है, जिसे कांग्रेस आदिवासी मुद्दों को लेकर राजनीतिक रूप से अहम मान रही है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत
Kanker Road Accident: कोंडागांव के प्रभारी प्राचार्य चंद्र हुलास ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। बस में नींद लगने के कारण वे अपने निर्धारित स्टॉप पर नहीं उतर पाए और गोविंदपुर पहुंच गए। वहां उतरने के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Satna Accident: कोटा गांव में कोटा नदी में नहाने गया 9 वर्षीय बालक लवकुश गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय
Ashoknagar News: कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
Ashoknagar News: चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत घूमने गए एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र 4 से 9 साल के बीच थी। आशंका जताई जा रही है कि एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाकी तीन भाई भी कुएं के गहरे पानी में चले गए।