"महतारी वंदन योजना" के लिए 125 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Navratri Celebration: गरबा महोत्सवों में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदियों का किया जिक्र
Navratri Celebration: रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में शामिल होकर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां काली के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: मनेन्द्रगढ़ की पार्वती को महतारी वंदन योजना से मिला ₹32 हजार का लाभ
Seva Sankalp Abhiyan: महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड निवासी पार्वती को योजना की 32वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल ₹32,000 मिल चुके हैं। हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की राशि से उन्हें घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Cabinet Meeting: बिजली बिल और महतारी वंदन योजना पर हो सकता है फैसला
Chhattisgarh Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में बिजली बिल से जुड़े मुद्दे, महतारी वंदन योजना में नए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए पोर्टल खोलने और खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
राज्य सरकार
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से सशक्त हुईं छत्तीसगढ़ की महिलाएं, खातों में पहुंची राशि
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल दिया। 7 अगस्त 2026 को जारी किस्त के साथ अब तक 19,444 करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। योजना की राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे व्यवसाय में निवेश कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
बिलासपुर
महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, 11 अपात्र महिलाओं से होगी 1.24 लाख की वसूली
बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना के 11 अपात्र हितग्राही सामने आए हैं। जांच में इनके परिवारों में शासकीय सेवा से जुड़े होने की जानकारी मिली। अब योजना के तहत मिली 1.24 लाख रुपए की राशि की वसूली की जाएगी। समय पर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी होगी।
राज्य सरकार
महतारी वंदन योजना : रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात, महिलाओं के खिले चेहरे
छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना मुंगेली जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू आवश्यकताओं, स्वरोजगार और खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में कर रही हैं। नियमित सहायता मिलने से महिलाएं परिवार के खर्चों में अपनी भागीदारी भी बढ़ा रही हैं।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : अगस्त की 30वीं किस्त कब होगी जारी? जानें खाते में कब आएंगे पैसे
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त का लाखों महिलाओं को इंतजार है। अनुमान है कि अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में राशि जारी हो सकती है। जानें किस्त की स्थिति ऑनलाइन कैसे चेक करें और पिछली 29वीं किस्त में कितनी राशि जारी हुई थी।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : 27 हजार अपात्र महिलाओं से होगी राशि की वसूली, 9 करोड़ रुपये वापस
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में KYC जांच के दौरान 27 हजार महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। सरकार अब तक 9 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है और करीब 8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रिकवरी की तैयारी है। वहीं, जल्द ही नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
राज्य सरकार
संस्कृति का संरक्षण : बस्तर की तुपकी को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना से महिला बनी आत्मनिर्भर
महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बस्तर की चंदा ने पारंपरिक तुपकी निर्माण में किया है। जगदलपुर के मांझीगुड़ा गांव की चंदा अब परिवार के साथ मिलकर गोंचा पर्व के लिए तुपकी तैयार कर रही हैं, जिससे आय बढ़ने के साथ बस्तर की लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है।
बस्तर संभाग
महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट : 30 जून के बाद ई-केवाईसी नहीं तो रुकेगी किस्त
महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की 30 जून की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। रायपुर समेत पांच संभागों में ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की जुलाई की किस्त रोकी जाएगी, जबकि बस्तर संभाग के सात जिलों में सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है।
रायपुर
बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खातों में ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस तहत प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : मिहलाओं को 27वीं किस्त सीधे उनके खातों में
छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 27वीं किस्त जारी कर दी है, जिसके तहत राज्य की 68 लाख 52 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 642 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में सुशासन तिहार के दौरान इस किस्त का शुभारंभ किया। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। लाभार्थी महिलाएं एसएमएस अलर्ट, आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। साथ ही सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है, जिसकी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी, ताकि भविष्य में सहायता राशि बिना किसी बाधा के मिलती रहे।