"छापेमारी" के लिए 231 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
आतंकी नेटवर्क पर ATS की कार्रवाई : गुजरात से जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध गिरफ्तार, सीमा पार बैठे आकाओं से जुड़े तार
गुजरात ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पांच और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच कर उनके नेटवर्क, फंडिंग और पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स से जुड़े संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं।
महासमुंद
जुआरियों पर शिकंजा : तालाब किनारे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दबिश देकर 8 को भेजा जेल
बसना पुलिस ने ग्राम पठियापाली में तालाब की मेड़ पर चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ₹8,050 नकद, ताश और चार बाइक समेत ₹88,050 का सामान जब्त किया।
रायपुर
महादेव एप नेटवर्क पर छापा : 45 हजार वेतन का झांसा और सट्टा एप का काम, श्रीलंका में 147 भारतीयों पर कार्रवाई
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में श्रीलंका से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंकाई पुलिस ने सट्टा नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट किया है। इनमें छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के युवकों के शामिल होने की बात कही जा रही है। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर श्रीलंका भेजे जाने और वहां सट्टा एप के लिए काम कराने का आरोप है।
महासमुंद
शराब बनाने और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का जुर्माना
सरायपाली में अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के दो मामलों में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वैभव घृतलहरे की अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए एक-एक वर्ष के साधारण कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी।
कोरिया
कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
महासमुंद
मेगा ऑपरेशन : 9 थानों की एक साथ रेड, भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिलेभर में बड़ा अभियान चलाया। 9 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 140 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, 400 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कबीरधाम
धान घोटाला : उपार्जन केंद्र प्रभारी के घर छापा, 16 लाख नकद और दस्तावेज जब्त
कबीरधाम जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। धान उपार्जन केंद्रों से बड़ी मात्रा में धान गायब होने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस मामले में 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
महासमुंद
एक्शन : कामाख्या मंदिर के पास जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी
महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र में कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के पास जंगल में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 9 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल, नकदी और ताश की गड्डी समेत कुल 5.04 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया, जबकि आठ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
दुर्ग
एक्शन : दुर्ग पुलिस का जुए पर शिकंजा, 9 लाख कैश और मोबाइल के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के मोहन नगर थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 लाख 4 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय
दिल्ली और पंजाब से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की राजधानी और पंजाब में बड़ा प्रहार किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है। इस कार्रवाई ने सुरक्षा तंत्र को अलर्ट मोड पर ला दिया है।
राष्ट्रीय
दान चोरी विवाद : भगवान के धन पर डाका डालने वालों को मिले सीधे फांसी, भड़के संत समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि में कथित हेरफेर और चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भगवान के चढ़ावे में चोरी करने वालों को फांसी जैसी सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।
राष्ट्रीय
बिहार एनकाउंटर पर पूर्व डीजीपी के सवाल : अभयानंद बोले- एक अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस, तो वहां एसडीएम क्या कर रहे थे
बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जब एक अकेले अपराधी को पकड़ने गई थी, तो वहां एसडीएम की मौजूदगी का कोई तुक नहीं बनता। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए मशहूर पूर्व डीजीपी के इस बयान से बिहार के प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।