"सड़क हादसे" के लिए 141 परिणाम मिले
दुर्ग
हादसा : बेंगलुरु के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्चों समेत 8 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में साच पास की ओर जा रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे बेंगलुरु के दो परिवारों के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी पर्यटक डलहौजी से टैक्सी बुक कर बर्फ देखने जा रहे थे।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर
निरीक्षण : डायल-112 की हकीकत परखने सड़क पर उतरे डिप्टी CM विजय शर्मा, खुद बन गए पीड़ित
छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM एवं गृहमंत्री Vijay Sharma ने बेमेतरा हाईवे पर नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खुद को सड़क हादसे और मारपीट का पीड़ित बताकर डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस टीम के रिस्पांस टाइम की जांच की। मौके पर पहुंची टीम से उन्होंने AI तकनीक, GPS ट्रैकिंग और संचार व्यवस्था की जानकारी ली। गृहमंत्री ने कहा कि डायल-112 संकट में फंसे लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद है और सेवा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महासमुंद
मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश : बहन को भगाने का बदला लेने के लिए कब्रिस्तान के पास दी बेरहमी से मौत
महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में सड़क हादसा समझे जा रहे मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक चितरंजन पटेल की पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर हत्या की गई थी और वारदात को एक्सीडेंट का रूप दिया गया था। 37 दिन इलाज के बाद युवक की मौत हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रायगढ़
हाईवे हादसा: बिना लाइसेंस ट्रेलर से मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेलर चलाने के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छोटा हाथी वाहन चालक दशरथ साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक इमरान खान के पास लाइसेंस नहीं था और वह लापरवाही से भारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए धारा 105 बीएनएस (मानव वध) जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया और ट्रेलर वाहन जब्त कर लिया।
धमतरी
नई रणनीति : अब पुलिस पहुंचेगी पलक झपकते, 12 हाईटेक डायल-112 वाहन बने नई ताकत, मिनटों में पहुंचाएंगे मदद
धमतरी पुलिस को 12 नए अत्याधुनिक डायल-112 ईआरवी वाहन मिले हैं, जिससे जिले की आपातकालीन सहायता व्यवस्था और मजबूत हो गई है। पुलिस लाइन धमतरी में आयोजित विशेष कार्यशाला में अधिकारियों और वाहन चालकों को त्वरित रिस्पांस, संवेदनशील व्यवहार, आधुनिक तकनीक के उपयोग और सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। ये हाईटेक वाहन अब 12 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहेंगे और सड़क हादसे, महिला अपराध, विवाद व अन्य आपात स्थितियों में तेजी से पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगे।
अंबिकापुर (सरगुजा)
हैवानियत की हदें पार : गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर प्राइवेट पार्ट में डाली 10 इंच की लोहे की रेती, आरोपी पति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में अपनी गर्भवती पत्नी से झगड़े के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
दुर्ग संभाग
रफ्तार का कहर : सिग्नल पर खड़े थे युवक, पीछे से आई मौत, दुर्ग हादसे ने झकझोरा
दुर्ग जिले के चंद्रामौर्या चौक पर तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय नूर खान और रायपुर निवासी मनोहर की मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल होकर ICU में भर्ती है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
अंबिकापुर हत्याकांड : पोस्टमार्टम में हुआ खौफनाक खुलासा, डॉक्टर भी रह गए सन्न
अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी 3 माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी को डंडे और पत्थर से घसीट-घसीटकर पीटा, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। गंभीर हालत में वह पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा और सड़क हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर 16 चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती मिलने से डॉक्टर भी सन्न रह गए। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने 3 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग
पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें
दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस की मुस्तैदी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पुलगांव थाना क्षेत्र में दो हाईवा वाहनों की भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने जेसीबी और गैस कटर की मदद से मलबे में फंसे दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं छावनी चौक पर यातायात पुलिस के ASI सुशील पांडे की सतर्कता से बंद दुकान में लगी आग समय रहते बुझा दी गई, जिससे बड़ा अग्निकांड टल गया। दोनों घटनाओं में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने जमकर सराहना की।
कोरबा
लापरवाही : ऑपरेशन के बाद खुला बड़ा राज! महिला के पैर में अधूरा छोड़ दिया इंप्लांट
Korba के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में घायल महिला भूरी मरकाम के पैर का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने रॉड तो डाल दी, लेकिन जरूरी स्क्रू लगाना भूल गए। ऑपरेशन के दो दिन बाद हुए एक्सरे में यह चूक सामने आई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि स्क्रू एक्सरे में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि स्क्रू नहीं लगा होना साबित होता है, तो महिला का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मनोरंजन
सोनिका गिल : चमकदार पर्दे से संघर्ष भरी असल जिंदगी तक—एक अधूरी लेकिन प्रेरक कहानी
सोनिका गिल के नाम से जुड़ी यह कहानी एक फिल्मी यात्रा की तरह प्रस्तुत की गई है, जिसमें दिल्ली से मुंबई तक उनका संघर्ष, क्लासिकल डांस की पृष्ठभूमि और फिल्मों में छोटे रोल से शुरुआत का उल्लेख मिलता है। बताया जाता है कि सुभाष घई ने उन्हें बड़ा मौका दिया, जिससे उन्हें लोकप्रियता मिली, लेकिन बाद में एक सड़क हादसे ने उनका करियर प्रभावित कर दिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में व्यक्तिगत और पेशेवर कई उतार-चढ़ाव आए—फिल्मों से दूरी, परिवारिक नुकसान और विदेश में काम करने का दौर भी शामिल बताया गया है। अंत में कहा गया है कि उन्होंने बाद में जीवन में स्थिरता पाई और एक “ब्लेंडेड फैमिली” के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।