"सड़क हादसे" के लिए 141 परिणाम मिले
बिलासपुर संभाग
उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत
पोंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के सारंगपुर चौक में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 माह के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर फरार हो गए, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मुंगेली
रफ्तार का कहर : आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में बैगाकापा निवासी अंकित यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। आबकारी विभाग के लिए किराये पर चल रही चारपहिया वाहन की बाइक से टक्कर के बाद गाड़ी नहर में पलट गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोरबा
सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से उजड़ गई जिंदगी, युवक की मौके पर मौत
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आमापाली के पास हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
रायपुर
रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मैटर पार्क में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक फैक्ट्री ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक बीच सड़क पर बंद हो गई और ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
सड़क हासदा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत
करमंदी गांव में अवैध रेत परिवहन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कन्हैया धीवर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मलबे के नीचे दब गया।
सूरजपुर
सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत
ड्राइवर की लापरवाही आरोपी ट्रक ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी थी, जिसके बाद वह पकड़े जाने के डर से ट्रक को बीच सड़क पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया था। अंधेरे के कारण बाइक सवार खड़े ट्रक को देख नहीं पाए और पीछे से टकरा गए।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
दर्दनाक मौत : पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटी की मौके पर मौत, पिता जिंदगी की जंग लड़ रहे
पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत सोन नदी पुल पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा गायत्री सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों परीक्षा देने पेंड्रा कॉलेज जा रहे थे, तभी उनकी मोपेड एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गई। घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
दर्दनाक हादसा : ओवरटेक की जल्दबाजी ने ली युवक की जान, ट्रक की टक्कर से मौके पर मौत
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में बाबू कोहका गांव स्थित स्टार ढाबा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सत्यम शुक्ला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कांकेर की ओर जा रहे सत्यम को ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल चारामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बलौदाबाज़ार
बड़ी पहल : पुलिस-ट्रांसपोर्टर समन्वय बैठक, ओवरलोडिंग पर सख्त चेतावनी
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बस संचालकों व ट्रांसपोर्टरों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, दरचुरा सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले चार नागरिकों को “गुड सेमेरिटन” के रूप में सम्मानित किया गया।
बिलासपुर
जल संकट : पंप खराब, टैंकर गायब पानी की समस्या पर कांग्रेस का मोर्चा
बिलासपुर में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सोमवार को नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वहीं तिफरा के कुंदरापारा में एक युवक पर नकाबपोश बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोरबा
सड़क हादसा : होटल की दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
अमलडीहा में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित श्याम होटल की दीवार से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अमरकंटक से जमनीपाली जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक व घायल युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
दुर्ग
काल बनी खाई : भिलाई के हंसते-खेलते परिवार का सामूहिक अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 29 मई को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भिलाई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी और दो बेटों सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जीपीएस लोकेशन के आधार पर प्रशासन ने कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला।