"स्वास्थ्य विभाग" के लिए 220 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
कागजों में भर्ती मरीज : आयुष्मान योजना के नाम पर खेल? कागजों में 29 मरीज, मौके पर मिले सिर्फ 20
अंबिकापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निजी अस्पतालों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जांच के दौरान रिकॉर्ड और मौके पर भर्ती मरीजों की संख्या में अंतर मिला, जिसके बाद पांच अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया। हालांकि कार्रवाई को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर की नाइस बेकरी में मिली गंदगी, नगर निगम ने लगाया 5 हजार का जुर्माना
रायपुर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता संबंधी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम जोन-10 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोरियाखुर्द स्थित नाइस बेकरी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान बेकरी परिसर में गंदगी और स्वच्छता नियमों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद निगम ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया।
राजनांदगांव
हड़कंप : प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों का हमला, बीजेभाठा स्कूल के 40 बच्चे घायल
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित बीजेभाठा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में करीब 40 बच्चे घायल हुए, जिन्हें डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
घोटाला : आयुष्मान राशि में बड़ा खेल! राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पर 1.62 करोड़ की गड़बड़ी के आरोप
बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना की राशि के उपयोग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट में करीब 1.62 करोड़ रुपए की अनियमितता मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा गया है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है।
चांदीपुरा वायरस का कहर : गुजरात में 12 बच्चों की मौत, सरकार अलर्ट
गुजरात के कई जिलों में एक बेहद डरावनी और जानलेवा बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। राज्य में पिछले 1 महीने के भीतर रहस्यमयी संक्रमण के कारण 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 3 बच्चों की मौत की वजह मुख्य रूप से चांदीपुरा वायरस को बताया है।
राज्य सरकार
चिरायु योजना : धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत को मिला नया जीवन
धमतरी जिले के सिंधौरीखुर्द निवासी 10 वर्षीय त्रिशांत यादव को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की चिरायु योजना से नई जिंदगी मिली। स्कूल स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जन्मजात हृदय रोग की पहचान के बाद चिरायु टीम ने बच्चे का निःशुल्क इलाज कराया और रायपुर के MMI हॉस्पिटल में सफल हार्ट सर्जरी हुई।
बलौदाबाज़ार
बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
बिलासपुर
लापरवाही के आरोप : राजेंद्र शुक्ला की मौत के बाद अपोलो अस्पताल पर सवाल, एयर एंबुलेंस मामले में जांच तेज
बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज और एयर एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व मेयर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवालों के बीच कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
मुंगेली
इलाज में लापरवाही : स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं मिलने पर युवक के मौत, हाईवे पर लोगों ने किया चक्काजाम
मुंगेली जिले के जरहागांव में करंट लगने से युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सड़क पर जाम : अंबिकापुर में अस्पतालों की पार्किंग पर बवाल, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
अंबिकापुर के कई निजी अस्पतालों पर बिना पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के संचालन का आरोप लगा है। दावा है कि नगर निगम ने बिना भौतिक सत्यापन के पार्किंग NOC जारी की, जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस दे दिया। मामले में महापौर ने जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राष्ट्रीय
कोरोना की वापसी : कोविड से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आंध्र प्रदेश में बढ़ी चिंता
जिले में कोविड-19 से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में करीब चार साल बाद कोरोना से मौत का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है और चार नए संक्रमित मिलने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है।
रायपुर
रचा रिकॉर्ड : सबसे ज्यादा NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला जिला बना
रायपुर जिले की 99 सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन मिला है। इसके साथ ही रायपुर छत्तीसगढ़ का सबसे अधिक NQAS प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थाओं वाला पहला जिला बन गया है। बेहतर मॉनिटरिंग, स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है।