"स्वास्थ्य विभाग" के लिए 286 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Bastar Health Team: स्वास्थ्य केंद्र से दूर गांव में पहुंची टीम, मलेरिया-सिकल सेल समेत कई बीमारियों की हुई जांच
Bastar Health Team: बैलाडीला की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच बसे लोहागांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम 11 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 62 ग्रामीणों की जांच की गई, जिसमें गर्भवती महिला समेत 4 गंभीर मरीजों की पहचान कर उन्हें उच्च स्वास्थ्य संस्था रेफर किया गया।
महासमुंद
NQAS Certification: महासमुंद के 101 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
NQAS Certification: महासमुंद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) कार्यक्रम के तहत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले की कुल 101 स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का प्रमाणन मिल चुका है। इसके साथ ही महासमुंद छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां 100 से अधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
सेहत
Ayushman Bharat Yojana: महिलाओं की बड़ी सर्जरीज का सहारा, लेकिन मां बनने के सपने पर फर्टिलिटी और IVF इलाज का खर्च जेब से
Ayushman Bharat Yojana: गंभीर बीमारियों और महिलाओं की कई सर्जरी के इलाज में आर्थिक मदद देती है, लेकिन IVF, ART और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट जैसी प्रक्रियाएं अभी भी इसके कवरेज में शामिल नहीं हैं। ऐसे में संतान प्राप्ति के लिए इलाज करा रहे दंपतियों को महंगे उपचार का खर्च खुद उठाना पड़ रहा है।
राज्य सरकार
Raigarh Jatan Kendra: विशेष बच्चों के लिए वरदान बना जतन केंद्र, नि:शुल्क विशेषज्ञ सेवाओं से मिल रहा संबल
Raigarh Jatan Kendra: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहारा बनकर काम कर रहा है। यहां विकासात्मक देरी, ऑटिज्म, टंग-टाई और अन्य समस्याओं से प्रभावित बच्चों को शिशु रोग विशेषज्ञों व अन्य विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच, उपचार और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रायगढ़
CG Road Problem: खाट पर ले जाई गई गर्भवती महिला, नाला पार कर पहुंचाया अस्पताल
CG Road Problem: रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक के दर्रापारा गांव में सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराया और करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सेहत
Chhattisgarh Cancer Care: नवा रायपुर की 5000 बेड वाली मेडिसिटी बनेगी संजीवनी, सीएम साय ने की बड़ी घोषणाएं
Chhattisgarh Cancer Care: सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर में करीब 100 एकड़ क्षेत्र में बनने वाली 5000 बेड की आधुनिक मेडिसिटी राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई पहचान देगी। रायपुर में आयोजित बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कैंसर की लड़ाई केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि मरीजों का मनोबल बढ़ाना भी जरूरी है। राज्य में अब तक 34 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 40 हजार मरीजों का इलाज शुरू किया गया है।
राज्य सरकार
Ambedkar Hospital Raipur: दिल के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा, अम्बेडकर अस्पताल में आधुनिक कार्डियक दवाएं मुफ्त मिलेंगी
Ambedkar Hospital Raipur: रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में हार्ट अटैक और गंभीर हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी एवं जीवनरक्षक दवाएं मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। टिकैग्रिलोर, टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन, इवोलोकुमैब, मावाकैम्टेन जैसी दवाओं की उपलब्धता से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है।
सेहत
CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज
CG Health Department: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए इसे नोटिफाइड डिजीज घोषित कर दिया है। अब सभी सरकारी-निजी अस्पतालों, लैब और स्वास्थ्य संस्थानों को कैंसर के हर पुष्ट या संदिग्ध मामले की जानकारी तय समय में सरकार को देनी होगी। नई व्यवस्था से कैंसर का सटीक डेटा तैयार होगा, जिससे रोकथाम, इलाज और स्वास्थ्य योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार
CG Child Rights Commission: जनजातीय बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने पर जोर, डॉ. वर्णिका शर्मा ने किया संस्थानों का निरीक्षण
CG Child Rights Commission: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कवर्धा जिले के बैरख क्षेत्र में ‘बाल चौपाल 2.0’ आयोजित कर बच्चों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
रायपुर संभाग
Arang News: विवादों में घिरे बेमेतरा CMHO डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर, तत्काल प्रभाव से निलंबित
Arang News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा CMHO डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर को CHO संघ की शिकायतों और राज्य स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संघ ने उन पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, नियमों के विपरीत कार्य लेने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।
सेहत
Swine Flu Cases : 24 नए मरीजों के साथ बढ़ा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा, जानिए किन जिलों में मिले केस
Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 24 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 108 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि कई अन्य जिलों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील की है।
रायपुर
Ganesh Chaturthi : रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था चिकन, नगर निगम ने दुकान बंद कर लगाया जुर्माना
Ganesh Chaturthi: रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद सड्डू क्षेत्र में चिकन बेचने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक पर 2 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया और दुकान को तत्काल बंद करा दिया।