"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
बिलासपुर
तेज रफ्तार का कहर : हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
बिलासपुर के रतनपुर स्थित अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर काम कर रही महिला मजदूर महिमा कोसले की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर भी पलट गया। परिजनों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाते हुए सरकार और एनएच प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
राष्ट्रीय
अहमदाबाद हादसा : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 कर्मचारियों की जान गई
अहमदाबाद के वस्त्राल इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ, जिसमें 8 कर्मचारियों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है,
राष्ट्रीय
सोनम वांगचुक : सेहत पर आया बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
लंबे अनशन के कारण तबीयत बिगड़ने पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है, जबकि पत्नी ने परिवार और निजी डॉक्टरों की अनुमति के बिना कोई दवा या आईवी फ्लूइड नहीं देने की मांग की है।
राष्ट्रीय
दहेज प्रताड़ना : पत्नी को पीटकर घर से निकाला, निजी फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप
ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
कर्जदाता की गुंडागर्दी : 40 हजार के लिए कर्जदार की मौत के बाद जमानतदार का अपहरण, 4 आरोपी गिरफ्तार
उधारी के 40 हजार रुपये की वसूली को लेकर ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सुरक्षित छुड़ाया और मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांजगीर-चांपा
म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश : बैंक कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार, साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब
जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए संचालित साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीन साइबर फ्रॉड मामलों से जुड़े 1.62 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लोगों से लालच में आकर बैंक खाते या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की है।
खान सर का बयान: पटना कोचिंग विवाद और प्रिंस यादव की मौत पर दी बड़ी सफाई
खान सर का बयान: पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग विवाद और प्रिंस यादव की मौत के गंभीर आरोपों पर खान सर ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा और आरोपों को नकारा।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निजी स्कूलों को राहत : तीन महीने बाद भी नहीं वसूला जुर्माना, अभिभावकों ने मांगा जवाब
सरगुजा में निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने के आरोप में शिक्षा विभाग ने कई निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाया था। हालांकि, तीन महीने बाद भी जुर्माने की वसूली नहीं होने और पहले खरीदी गई किताबें वापस नहीं लेने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। विभाग की कार्रवाई और उसकी मंशा पर अब सवाल उठ रहे हैं।
राजनांदगांव
सड़क हादसा : राजनांदगांव-नागपुर हाईवे पर खड़ी पिकअप में ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल
राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास खड़ी खराब पिकअप में तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
भारी हंगामा : सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, मंच पर अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
लद्दाख से जुड़ी मांगों को लेकर 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। वहीं वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मेडिकल रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच की मांग की।
राष्ट्रीय
हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी को वापस दिलाने की मांग, युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया हंगामा
श्योपुर के विजयपुर कस्बे में पत्नी के घर छोड़कर चले जाने और पुलिस द्वारा कथित सुनवाई नहीं किए जाने से नाराज एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर
मर्डर केस : महिला की हत्या के बाद शव के किए कई टुकड़े, आरोपी ने कबूला जुर्म
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंकने की बात कबूल की है। ड्रोन, फोरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।