"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
खुलासा : शराब की लत से परेशान ससुर ने रची हत्या की साजिश, जंगल में गमछे से दबाया गला
बालाघाट के कोपे जंगल में मिले राजेंद्र शरणागत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के ससुर राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोरबा
इलाज में देरी का आरोप : कोरबा में नवजात की मौत पर परिजनों ने आयुष्मान अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप
कोरबा के आयुष्मान चिकित्सालय में जुड़वा बच्चों में से एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर समय पर रेफर नहीं करने और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर
अपराध की रफ्तार : ई-रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा, मजदूर से मोबाइल छीना; चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ीं
राजधानी रायपुर में लूट, झपटमारी और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। तेलीबांधा में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने यात्री को सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल व बैग लूट लिया, जबकि टिकरापारा में मजदूर से मोबाइल और नकदी छीनी गई। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
विरोध : केन-बेतवा आंदोलन, अमित भटनागर की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल
छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे आंदोलन और सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश में सियासी विवाद बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर असहमति की आवाज दबाने और पुलिस कार्रवाई का सहारा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने गिरफ्तार आंदोलनकारियों की रिहाई और परियोजना से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
राष्ट्रीय
सनसनीखेज : रात में गायब हुईं दो बहनें, सुबह कुएं में मिले शव
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के डेहरवारा गांव में दो चचेरी नाबालिग बहनों के शव कुएं से मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बहनें रात में घर से लापता हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। कुएं के पास मिली चप्पल के आधार पर पुलिस ने पानी खाली कराया, जहां दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कांकेर में फिर भड़का शव दफन विवाद, ढेकुना के ग्रामीण बोले- कब्र गांव से बाहर शिफ्ट करो
कांकेर जिले के ढेकुना गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर दफन किए गए शव को हटाकर ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने की मांग की है। मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय
समान नागरिक संहिता विधेयक : मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी, मानसून सत्र में होगा पेश
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को यह बड़ा फैसला लिया गया।
नारायणपुर
कमीशनखोरी : वर्दी पर दाग, कमीशन मामले में पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार
नारायणपुर में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है।
सूरजपुर
निर्माण में लापरवाही का आरोप : सूरजपुर में पहली बारिश में बहा रपटा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
सूरजपुर जिले में तेज बारिश के बाद दो रपटे क्षतिग्रस्त हो गए। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मार्ग बहाल करने की मांग की है।
राष्ट्रीय
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: छतरपुर में 15 दिनों से चल रहा जल सत्याग्रह समाप्त
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के खिलाफ छतरपुर में चल रहा विरोध प्रदर्शन पुलिस ने खत्म करा दिया है। बराना नदी के किनारे से प्रदर्शनकारियों को हटाकर घर भेजा गया।
सूरजपुर
पहले प्यार, फिर धोखा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती से दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
सरगुजा संभाग
पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नागम में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में चार बच्चे इसकी चपेट में आए, जिनमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।