"अंतरराष्ट्रीय बाजार" के लिए 187 परिणाम मिले
अर्थव्यवस्था
शांति का असर : $80 के नीचे फिसला कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की सहमति के संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 1.33% लुढ़ककर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।
विदेश
समझौता : अमेरिका और ईरान के बीच 4 महीने से जारी युद्ध थमा, वर्साय के महल में ट्रंप ने लगाई मुहर
पश्चिम एशिया में चार महीने से जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष पर अब विराम लग गया है। दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इस समझौते के बाद 60 दिनों का कूलिंग पीरियड तय किया गया है, जिसमें किसी भी तरह की सैन्य या राजनीतिक आक्रामकता पर रोक रहेगी।
शेयर बाजार
ट्रंप इफ़ेक्ट : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से सेंसेक्स 544 अंक उछला, निफ्टी 24,000 के बेहद करीब
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये में मजबूती के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 24,000 के स्तर के बेहद करीब पहुंच गया। HCL Tech, IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली।
अर्थव्यवस्था
सरकार का बड़ा फैसला : डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर नहीं हुआ बदलाव
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भारत सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। डीजल पर 50 पैसे प्रति लीटर और ATF पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है और घरेलू ईंधन कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
अर्थव्यवस्था
वैश्विक हलचल : अमेरिका-ईरान शांति समझौते से कच्चे तेल में भारी गिरावट, सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध विराम की खबर के बाद वैश्विक बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में जोरदार तेजी दर्ज की गई। MCX पर सोना और चांदी लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए, जिससे निवेशकों में उत्साह बना हुआ है।
राष्ट्रीय
महायुद्ध पर विराम : अमेरिका-ईरान में शांति डील से क्रूड ऑयल 4% टूटा, क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल?
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों से जारी तनाव के बाद शांति समझौते की घोषणा हुई है। इसके तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी हटाने का फैसला किया गया है। समझौते की खबर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 4% से अधिक गिरकर करीब 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं।
बस्तर संभाग
बस्तर कला : दुनिया के बाजार में, 1.80 करोड़ की परियोजना , शिल्पकारों को मिलेगा नया मंच
बस्तर के पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए राज्य शासन ने 1.80 करोड़ रुपए की विशेष परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत ढोकरा शिल्प, काष्ठ कला, टेराकोटा, सीसल शिल्प और अन्य पारंपरिक उत्पाद पहली बार अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
विदेश
G7 शिखर सम्मेलन : ईरान-अमेरिका तनाव, होर्मुज संकट और मोदी-ट्रंप मुलाकात पर रहेगा फोकस
फ्रांस के एवियन शहर में 15 से 17 जून तक होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में इस बार पश्चिम एशिया का संकट प्रमुख मुद्दा रहने वाला है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर सदस्य देशों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा होगी। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को सामने रखेंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि G7 सम्मेलन में लिए गए निर्णयों का असर वैश्विक तेल बाजार, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है।
अर्थव्यवस्था
Gold Silver Price Today : घरेलू बाजार में सोना-चांदी बेकाबू, ₹5,000 से ज्यादा उछली चांदी
पश्चिम एशिया में शांति की संभावनाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान नई डील के लिए तैयार हो गया है और जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी अंतिम मंजूरी नहीं दी गई है और कई मुद्दों पर बातचीत जारी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बड़ा वार : बलरामपुर पुलिस ने 1941 किलो गांजा और अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
बलरामपुर पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाई जा रही लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1,941 किलो गांजे की अंतरराज्यीय खेप को पकड़ लिया। कार्रवाई में दो तस्कर—लोकेश शर्मा और आशिष अंसारी—को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में 62 पैकेटों में नशा छिपाया गया था।
राज्य सरकार
फोकस : डोला सेन की अध्यक्षता में भारत-अमेरिका व्यापार बैठक
राज्यसभा सांसद और वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की अध्यक्षता में रायपुर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन किया गया। बैठक में समिति ने व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात और आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
रायपुर
विकास : नक्सलमुक्त बस्तर अब आर्थिक और तकनीकी हब बनने को तैयार
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलमुक्त बस्तर के लिए व्यापक विकास रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, डेयरी क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई विस्तार, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्यटन को रोजगार के बड़े स्रोत के रूप में विकसित करने की योजना साझा की।