"आरोपियों को गिरफ्तार" के लिए 399 परिणाम मिले
अंबिकापुर (सरगुजा)
क्रिप्टो स्कैम : सेमिनार से शुरू होता था ठगी का खेल, क्रिप्टो निवेश के नाम पर लाखों ऐंठने का आरोप
सरगुजा पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लैपटॉप, मोबाइल, प्रोजेक्टर समेत कई सामान जब्त किए हैं। आरोपी सेमिनार आयोजित कर लोगों को Bitget Wallet (LGNS) में निवेश के नाम पर रकम कई गुना बढ़ाने का लालच देते थे।
दुर्ग संभाग
हत्याकांड का खुलासा, पैसों का लालच देकर सुनसान जगह ले गए, फिर कर दी हत्या
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैसों का लालच देकर महिला को सुनसान जगह ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है।
धमतरी
साइकिल विवाद में हुई हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद; कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
धमतरी के शंकर ढीमर हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों मोनू उर्फ कुई ध्रुव और जन्मदेव सोरी को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस की प्रभावी जांच और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला आया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या की थी।
बलौदाबाज़ार
चोरी की शिकायत करने वाला चौकीदार ही निकला चोर, भाई संग मिलकर स्कूल से मशीन उड़ाई
हथबंद थाना पुलिस ने निर्माणाधीन हाई स्कूल से छड़ काटने की मशीन चोरी मामले का खुलासा किया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाला चौकीदार ही अपने भाई के साथ वारदात का आरोपी निकला। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर करीब 15 हजार रुपये की चोरी गई मशीन बरामद कर ली है।
मुंगेली
खुलासा : मां महामाया के आभूषण चुराने वाले गिरफ्तार, 1.75 लाख के आभूषण हुए बरामद
मुंगेली के कंतेली महामाया मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों ने मिलकर मंदिर में चोरी की थी। पुलिस ने 1.75 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जगदलपुर (बस्तर)
हड़कंप : बस्तर में ATM चोरी की बड़ी कोशिश, मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, कैश निकालने में रहे नाकाम
बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एक एटीएम को निशाना बनाया। आरोपी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और उन्होंने एटीएम मशीन को उखाड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद भी वे कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : गौरेला में अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार
गौरेला के दरमोहली गांव में 21 वर्षीय सरवन सिंह कुसराम की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि अवैध शिकार के दौरान गोली लगने से हुई थी। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग
एक्शन : अपना बैंक खाता देना पड़ा भारी, साइबर ठगी मामले में 9 लोगों पर पुलिस का शिकंजा
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। जांच में खातों से लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन सामने आए हैं।
बिलासपुर
फर्जी पीएम रिपोर्ट : एसडीएम दफ्तर के बाबू और रैकेट में शामिल 3 आरोपी जेल, अब तक 15 मामलों का खुलासा
बिलासपुर में सर्पदंश से मौत के नाम पर सरकारी मुआवजा हड़पने वाले बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में 15 फर्जी मामलों की बात सामने आई है, जिसमें फर्जी पीएम रिपोर्ट और दस्तावेजों के जरिए सरकारी राशि निकाली गई। मामले में एसडीएम और तहसील कार्यालय के बाबुओं समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी वकील की तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
खुलासा : शराब की लत से परेशान ससुर ने रची हत्या की साजिश, जंगल में गमछे से दबाया गला
बालाघाट के कोपे जंगल में मिले राजेंद्र शरणागत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के ससुर राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अंधविश्वास : खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जादू-टोने के शक में दो सगे भाइयों ने रिश्ते की बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल बरामद कर लिया है।
रायपुर
वारदात : रायपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दो लूट की वारदातों का 24 घंटे में खुलासा
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मंदिर हसौद क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदातों का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल, चाकू, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।