"शिकायत दर्ज" के लिए 485 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
भिलाई के कैंप-2 इलाके में मासूम बच्चों से गलत हरकत के आरोप में पुलिस ने 59 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
रायपुर
घर पहुंचने से पहले फरार हुआ रेपिडो चालक, महिला के बैग में थे दो मोबाइल और हजारों का सामान
रायपुर में रेपिडो से घर लौट रही महिला का बैग चालक लेकर फरार हो गया। बैग में दो मोबाइल फोन समेत करीब 40 हजार रुपए का सामान था। पुरानी बस्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नर समुदाय के दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
रायपुर में बैंक खाते से लाखों की ठगी, फर्जी फॉर्म से बदला मोबाइल नंबर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैंकिंग फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में एक ग्राहक के खाते से करीब 14 लाख 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में बैंक के उप प्रबंधक समेत दो लोगों की भूमिका पर संदेह पाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान अगर अन्य लोगों की गतिविधियां सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर
रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7.50 लाख रुपए के गहने और सामान बरामद किया गया।
रायगढ़
रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे
रायगढ़ के खरसिया में एटीएम से पैसे निकालकर लौट रहे CSC सेंटर संचालक के साथ तीन युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर 30,100 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित बालाजी राजस्थानी रेस्टोरेंट से 30 वर्षीय अनिरूद्ध सराफ रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। रात में रेस्टोरेंट को बाहर से ताला लगाकर बंद किया गया था और अनिरूद्ध अंदर सो रहा था। सुबह रेस्टोरेंट खोलने पर वह गायब मिला, जबकि एक खिड़की टूटी हुई थी। युवक का मोबाइल भी लगातार बंद बता रहा है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
क्रेशर उद्योग में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी समेत महिला गिरफ्तार
गोयल क्रेशर उद्योग में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में दो आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाली महिला कबाड़ी को गिरफ्तार कर पूरा सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।
कारोबार
SBI खाते से गायब हुए 1.30 लाख रुपए, सबूत नहीं दे पाया बैंक ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश
एसबीआई ग्राहक के खाते से बिना अनुमति 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक लेनदेन के प्रमाण और एटीएम का सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं कर सका। उपभोक्ता आयोग ने बैंक को छह प्रतिशत ब्याज सहित रकम लौटाने और 10 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश दिया है।
बिलासपुर
नौकरी से निकाला तो मालिक के परिवार का निजी वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में निजी वीडियो के जरिए एक कारोबारी के परिवार को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रायगढ़
रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद
रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
राज्य सरकार
महिला उत्पीड़न के 27 मामलों पर सुनवाई, दहेज प्रताड़ना में एफआईआर के निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने दुर्ग जिले में पहली जनसुनवाई आयोजित की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की मौजूदगी में महिला उत्पीड़न से जुड़े 27 प्रकरणों की सुनवाई हुई। इनमें पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, दहेज प्रताड़ना, वैवाहिक विवाद और संपत्ति से जुड़े मामले शामिल थे।