Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले किसानों को बड़ी राहत, अब सह-खातेदारों के चक्कर खत्म, सिर्फ लंबरदार का रजिस्ट्रेशन होगा काफी INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में Chital Hunting Case: मासूम के एक सच ने खोला राज, चीतल का शिकार, कड़ाई में पक रहा था मांस, दो आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Sand Mining: रात के अंधेरे में रेत का खेल? कैमरे में कैद हुए दर्जनों ट्रैक्टर Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी से पहले किसानों को बड़ी राहत, अब सह-खातेदारों के चक्कर खत्म, सिर्फ लंबरदार का रजिस्ट्रेशन होगा काफी INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में Chital Hunting Case: मासूम के एक सच ने खोला राज, चीतल का शिकार, कड़ाई में पक रहा था मांस, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफ…
Fraud in the name of jobs and transfers (Image Source: AI Photo)
Fraud in the name of jobs and transfers (Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur fraud case: फर्जी PA बनकर नौकरी और ट्रांसफर का झांसा देने वाले 2 ठग गिरफ्तार, 15 लोगों से ऐंठे 25 लाख

Raipur fraud case: सरकारी नौकरी और मनचाहा ट्रांसफर कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 09:29 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur fraud case: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी नौकरी लगवाने और मनचाहा ट्रांसफर कराने के नाम पर लाखों रुपये की चपत लगाने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस ठगी के खेल में शामिल दो मुख्य आरोपियों आदित्य मोहन पंडा और संतराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अब तक करीब 15 भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर 25 लाख रुपये से अधिक ऐंठने की बात कबूल की है।

गृहमंत्री का नाम भुनाकर जमाते थे धाक 

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सूत्रधार आदित्य मोहन पंडा खुद को गृहमंत्री का निजी सहायक (PA) बताकर लोगों पर रौब गालिब करता था। वहीं, उसका साथी संतराम यादव बड़े नेताओं और आला अधिकारियों से पहचान का दावा कर लोगों को झांसे में लेता था। मामले की परतें तब खुलीं जब पीड़ित बोस्टो तांडी ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बोस्टो ने बताया कि आदित्य ने गृहमंत्री का पीए होने का ढोंग रचाकर उसे सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था और इसके एवज में उससे 70 हजार रुपये ऐंठ लिए। पैसे लेने के बाद जब महीनों बीत गए और नौकरी नहीं मिली, तब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

जांच में सामने आए और भी पीड़ित 

शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयानों के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ाई और घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • आदित्य मोहन पंडा (23 वर्ष): निवासी कमल विहार, रायपुर।

  • संतराम यादव (38 वर्ष): निवासी हिमालया हाइट्स, देवपुरी, रायपुर।

ट्रांसफर का खेल और लगातार बढ़ रहा आंकड़ा 

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि वे केवल नई नौकरी ही नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों में पदस्थ सरकारी कर्मचारियों का मनचाही जगह ट्रांसफर कराने के नाम पर भी मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल 25 लाख रुपये की ठगी और 15 पीड़ितों की जानकारी सामने आई है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है, जिससे आने वाले दिनों में ठगी का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है तथा कुछ अन्य नामों का खुलासा भी संभव है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें