"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
सूरजपुर
गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाजार से लौट रहे दंपती को चार युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने नशे में धुत पति को बंधक बनाकर महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
तकनीक
Meta की बढ़ीं मुश्किलें : इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों को लेकर सरकार ने मांगा जवाब
भारत सरकार ने मेटा को एक बड़ा और कड़ा नोटिस जारी किया है। यह नोटिस इंस्टाग्राम पर चलने वाले कुछ विज्ञापनों को लेकर है। सरकार का कहना है कि इन विज्ञापनों के जरिए बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री तक पहुंच आसान हो रही है।
रायपुर
ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा : नशे का कारोबार करने पहुंचे थे युवक, पुलिस ने 300 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ दबोचा
रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नाइट्रोसन-10 टेबलेट की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 300 नशीली टेबलेट, दो मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 1.50 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है।
महासमुंद
कमर में छिपाकर घूम रहा था धारदार चाकू : इमलीभाठा में लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार
शहर के वार्ड नंबर-2 स्थित इमलीभाठा इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से धारदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।
बालोद
जानलेवा वार : नाबालिग बेटी से दूरी बनाने की नसीहत बनी पिता के लिए मुसीबत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बेटी से बात करने से रोकने पर एक युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पिता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित का इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और वाहन जब्त कर लिए।
राष्ट्रीय
तबादला उद्योग पर चोट : कृषि मंत्री के OSD, PA और स्टेनो रिश्वतखोरी के आरोप में सस्पेंड
मध्य प्रदेश में तबादलों के बदले रिश्वत लेने के आरोप में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के OSD, PA और स्टेनो टाइपिस्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्टिंग ऑपरेशन में सामने आए वीडियो के आधार पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
शिक्षा विभाग सख्त : शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, जांच के बाद तत्काल निलंबित
मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी महाजन राम जाटवर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों, विभागीय जांच और मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया।
दुर्ग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार
भिलाई की सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा और म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज सट्टा गिरोह तक पहुंचाता था। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों व संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है।
दुर्ग
भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में दो साल से केयरटेकर के रूप में काम कर रही एक युवती ने अपने प्रेमी की आर्थिक मदद के लिए मालिक के घर से 24 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर युवती और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर 23,500 रुपये नकद व दो मोबाइल बरामद किए हैं।
महासमुंद
बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 15 निर्वाचित सदस्यों ने सीईओ हेमंत नंदनवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर को सात सूत्रीय शिकायत सौंपी है। जनप्रतिनिधियों ने बैठकों में देरी, योजनाओं की जानकारी नहीं देने और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
महासमुंद
आंदोलन : कोटवारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमितीकरण समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं
महासमुंद तहसील कोटवार संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, वेतन वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी सहित कई लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। संघ ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और कोटवारों को बेहतर सेवा सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
देश
हर्ष फायरिंग में विधायक को बड़ा झटका, राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 2018 की हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का फैसला
2018 के हर्ष फायरिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दोषी ठहराते हुए 4 साल की सजा सुनाई है। अदालत के फैसले के बाद अब उनकी कानूनी और राजनीतिक स्थिति पर नजर है। विधायक के पास उच्च अदालत में अपील करने का विकल्प मौजूद है।