ताज़ा खबरें
10282 समाचार
कारोबार
Impact of the GST cut: सीमेंट की बोरी 25 रुपए तक सस्ती, लेकिन मांग में क्यों नहीं आई तेजी?
Impact of the GST cut: पिछले साल सितंबर में सरकार ने सीमेंट पर लगने वाले माल एवं सेवा कर (GST) को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले के बाद सीमेंट की कीमतों में कमी आई और आम उपभोक्ताओं के लिए निर्माण सामग्री पहले की तुलना में अधिक किफायती हो गई।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार
CISF Job Fraud: दंतेवाड़ा में फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी सत्यम दीक्षित को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार किया। दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
राष्ट्रीय
MP Police Social Media Guidelines: आलोचना, AI का इस्तेमाल और पर्सनल ब्रांडिंग पर लगी रोक
MP Police Social Media Guidelines: पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें सरकार की नीतियों पर टिप्पणी, संवेदनशील दस्तावेज साझा करने, वर्दी में निजी प्रचार और लाइव लोकेशन शेयर करने जैसे मामलों पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्रिकेट
IND vs JPN : अय्यर और सुंदर संभालेंगे मोर्चा, जापान के खिलाफ भारत का ऐतिहासिक टी20 मैच
IND vs JPN: क्रिकेट टीमें पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साणो में खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।
केंद्र सरकार
72nd National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एकता नगर में करेंगी विजेताओं को सम्मानित, अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
72nd National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्का समारोह का आयोजन आज एकता नगर (केवडिया) में किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। समारोह में दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वहीं ‘आर्टिकल 370’, ममूटी, कार्तिक आर्यन, यामी गौतम और अन्य कलाकारों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा।
महासमुंद
BJP Seva Sankalp Abhiyan: सेवा चित्र प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, स्वच्छ भारत से AI तक विषयों पर बनाए चित्र
BJP Seva Sankalp Abhiyan: बागबाहरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ‘सेवा चित्र’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत-2047 जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राज्य सरकार
Arun Sao: विद्या भारती के कार्यक्रम में पहुंचे साव, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
Arun Sao: जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विद्यार्थियों और युवाओं को खेलों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर, अनुशासन और आत्मविश्वास के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने असफलताओं से सीख लेकर लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।
क्रिकेट
Chennai Super Kings: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच, धोनी के भरोसे से शुरू हुआ चेन्नई का नया दौर
Chennai Super Kings: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव करते हुए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने लंबे समय तक टीम को सफल नेतृत्व दिया। जहीर की नियुक्ति में एमएस धोनी के भरोसे की अहम भूमिका मानी जा रही है। दोनों के बीच 2011 वर्ल्ड कप से जुड़ी साझेदारी और क्रिकेट समझ अब CSK के नए दौर की नींव बनेगी।
रायपुर
Mahadev Betting App Case: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा, 59.60 करोड़ के शेयर अटैच
Mahadev Betting App Case: बेटिंग ऐप मामले में ED की जांच अब बड़े कारोबारी नामों तक पहुंच गई है। एजेंसी ने रायपुर की विशेष PMLA कोर्ट में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते हुए EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी समेत 42 लोगों को आरोपी बनाया है। ED ने निशांत पिट्टी के करीब ₹59.60 करोड़ मूल्य के शेयरों को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है।
राष्ट्रीय
Delhi Crime News: आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी, एनकाउंटर के बाद एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
Delhi Crime News: कालकाजी इलाके में आस्था कुंज पार्क के पास 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
शिक्षा
Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP
Odisha Student Protes: स्कूली किताबों की छपाई में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। नवनिर्माण युवा छात्र संगठन (NYCS) के प्रदर्शन को CJP ने समर्थन दिया है। पार्टी ने 380 करोड़ रुपये के खर्च की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।
बिलासपुर
Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का कड़ा प्रहार, 700 से ज्यादा चालान, कई पहुंचे जेल
Bilaspur Traffic Police: नंबर प्लेट छिपाने या उसमें बदलाव करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। जनवरी 2026 से अब तक 724 चालकों पर कार्रवाई कर 7.24 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि टेप, पन्नी, मैग्नेट, कपड़े या अन्य तरीकों से नंबर छिपाने वालों पर चालान के साथ-साथ गंभीर मामलों में FIR और कोर्ट कार्रवाई भी की जाएगी।