ताज़ा खबरें
10282 समाचार
राष्ट्रीय
Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
Jamui Case: पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी हरेराम भी पकड़ा गया है। मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
क्रिकेट
Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष का धमाका, 49 रन की पारी से रचा इतिहास
Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए और आखिरी ओवर में 25 रन बटोरकर टीम का स्कोर 216 रन तक पहुंचाया। भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता।
चुनाव
Rajya Sabha Election 2026: यूपी की 10 और उत्तराखंड-बंगाल की एक-एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग
Rajya Sabha Election 2026: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम राजनीतिक मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Farmers: कोरिया के जोबापारा में स्टॉपडेम ने बदली किसानों की किस्मत, 30 एकड़ खेतों में लहलहा रही धान की फसल
Chhattisgarh Farmers: कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत के जोबापारा गांव में नकटी नाले पर बने स्टॉपडेम ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। मनरेगा के तहत 19 लाख रुपए से अधिक की लागत से बने इस स्टॉपडेम से करीब 30 एकड़ खेतों में सिंचाई सुविधा मिलने लगी है। पहले पानी की कमी से परेशान आदिवासी किसान अब धान के साथ सब्जी और गेहूं की खेती की योजना बना रहे हैं।
रायपुर
Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा
Ganja Smuggling: माना कैंप थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में महासमुंद निवासी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.964 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल अल्टो कार जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से दुर्ग ले जाया जा रहा था।
शेयर बाजार
SWREL stock price news: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल को मिले ₹985 करोड़ के बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिखी जोरदार तेज़ी
SWREL stock price news:स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। कंपनी को ₹985 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के दो बड़े नए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर का असर सीधे बाजार पर दिखा और सुबह शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर 6% तक उछल गए।
दुर्ग संभाग
Bhilai Steel Plant Accident: मशीन की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत, जांच शुरू
Bhilai Steel Plant Accident: ब्लास्ट फर्नेस-6 में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मेकेनिकल विभाग में काम कर रहे ठेका श्रमिक विनोद कुमार मशीन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: नुक्कड़ नाटक और रंगोली से विद्यार्थियों ने जगाई जागरूकता
Seva Sankalp Abhiyan: पेंड्रा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, एकता और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
महासमुंद
Bear Entered Municipality: नगर पालिका परिसर में घुसा भालू, कर्मचारियों और लोगों में मचा हड़कंप
Bear Entered Municipality: बागबाहरा में मंगलवार सुबह नगर पालिका भवन और गार्डन परिसर में भालू पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुबह 5 बजे कर्मचारी ने भालू को देखा, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। करीब 11.45 बजे भालू दीवार से उतरकर धान के खेत में पहुंचा, जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। वन विभाग की निगरानी में भालू गणपति पेट्रोल पंप के पीछे से खेतों की ओर निकल गया। शहर में बढ़ती भालुओं की आवाजाही को देखते हुए मॉर्निंग वॉक करने वालों समेत लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
राज्य सरकार
Jal Jeevan Mission: घर-घर नल से बदली गुजरा गांव की तस्वीर, ग्रामीणों को मिली पानी की समस्या से राहत
Jal Jeevan Mission: गरियाबंद के गुजरा गांव में जल जीवन मिशन से 260 घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचा है। इससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम से राहत मिली है।
महासमुंद
Teej Milan Samaroh: बागबाहरा में साहू समाज का तीज मिलन समारोह, महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Teej Milan Samaroh: बागबाहरा के साहू सदन लालपुर में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मटका फोड़, फुगड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तीज पर्व पर आधारित छत्तीसगढ़ी नाटक एवं सामूहिक सुआ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में सामाजिक एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
महासमुंद
16th Finance Commission: बागबाहरा जनपद पंचायत में 1.20 करोड़ के विकास कार्यों की बनी योजना
16th Finance Commission: जनपद पंचायत बागबाहरा के सभा कक्ष में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना को लेकर विशेष सामान्य सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायतों की प्राथमिक आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायतों के विकास के लिए कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष तरुण व्यव्हार, सीईओ मनहरण लाल मंडावी सहित जनपद पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।