"अमेरिका" के लिए 340 परिणाम मिले
शेयर बाजार
कैंसर वैक्सीन ने जगाई नई उम्मीद, Moderna के शेयरों में 135% की उछाल
अमेरिकी दवा कंपनी Moderna और Merck की पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन ‘Intismeran’ ने तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल में सकारात्मक नतीजे दिए हैं। कंपनियों के मुताबिक, वैक्सीन ने परीक्षण का मुख्य लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसे Merck की कैंसर दवा Keytruda के साथ इस्तेमाल किया गया, जिससे मरीजों में अकेले Keytruda की तुलना में बेहतर परिणाम देखने को मिले।
फिल्में
नेटफ्लिक्स पर छाई ‘इधायम मुरली’ क्यों पसंद आ रही ये लव स्टोरी ? देखें क्या है ख़ास
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही तमिल फिल्म ‘इधायम मुरली’ प्यार, दोस्ती और छूटते मौकों की कहानी है। इधाया हर बार अपने प्यार का इजहार करने में देर कर देता है, लेकिन कई दिलचस्प मोड़ों के बाद उसकी अधूरी प्रेम कहानी आखिरकार पूरी होती है।
तकनीक
Google ने खरीदा Spirit Airlines का 95 करोड़ का डेटा, AI ट्रेनिंग में होगा इस्तेमाल
Google ने दिवालिया हो चुकी अमेरिकी एयरलाइन Spirit Airlines के बड़े पैमाने पर बिजनेस डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपए की बोली जीती है। डील में करीब 10 करोड़ ईमेल, 50 करोड़ Microsoft Teams चैट, वित्तीय रिकॉर्ड, ऑपरेशन डेटा, सॉफ्टवेयर कोड और अन्य बिजनेस जानकारी शामिल है।
दुर्ग
सचिन तेंदुलकर-निर्मला सीतारमण के नाम पर निवेश का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मचारी से ठगे 45 लाख
भिलाई में ठगों ने सचिन तेंदुलकर, निर्मला सीतारमण और सुधा मूर्ति के नाम से फर्जी निवेश विज्ञापन चलाकर रिटायर्ड BSP कर्मचारी से करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले में बैतूल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शिक्षा
कम बजट में पढ़ाई का मौका, इन 5 यूनिवर्सिटीज की फीस है सबसे कम
फॉल इनटेक में एडमिशन नहीं मिलने वाले छात्रों के लिए स्प्रिंग इनटेक एक अच्छा विकल्प है। यहां जनवरी से क्लास शुरू होती हैं। कम बजट में पढ़ाई की तलाश कर रहे भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका की इन 5 यूनिवर्सिटीज में ट्यूशन फीस तुलनात्मक रूप से कम है।
दुर्ग संभाग
ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना
भिलाई में एक रिटायर्ड BSP कर्मचारी और पूर्व सैनिक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 45.18 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। ठगों ने नामी हस्तियों की तस्वीरों और फर्जी निवेश सलाह का इस्तेमाल कर भरोसा जीता। पुलिस ने मामले में बैतूल से एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
खेल
सिंकफील्ड कप : तीसरे दौर में प्रज्ञानंद की हार, 1.5 अंक के साथ चौथे स्थान पर
सिंकफील्ड कप के तीसरे दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद को जर्मनी के विंसेंट कीमर से हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानंद 1.5 अंक के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं, जबकि वेस्ली सो 2.5 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
धर्म
सूर्य ग्रहण: आज लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं?
आज साल 2026 का दूसरा और पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। पूर्ण ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस और स्पेन समेत कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।
फुटबॉल
पिता के निधन के बाद फुटबॉल से दूर हुए लियोनेल मेसी, वापसी की तारीख तय नहीं
पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने फिलहाल फुटबॉल से ब्रेक लिया है। वे अर्जेंटीना में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उनकी मैदान पर वापसी की तारीख अभी तय नहीं है।
शेयर बाजार
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला LIC के शेयरों में करीब 2% की तेजी
शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला, जबकि निफ्टी 24,600 के स्तर से नीचे चला गया।
खेल
प्रज्ञानंद की बड़ी जीत, सेंट लुइस में खिताब पर जमाया कब्जा
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने एक राउंड बाकी रहते ही चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की और 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि भी जीती।
धर्म
अगस्त के ग्रहण पर धर्म और विज्ञान की नजर, भारत में नहीं दिखेगा कोई प्रभाव
अगस्त 2026 में दो बड़ी खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। 12 अगस्त को पूर्ण सूर्यग्रहण और 27-28 अगस्त की रात आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा, लेकिन दोनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भारत में न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे। पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी।