"पुलिस की कार्रवाई" के लिए 176 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
खूनी संघर्ष : भाई को बचाने आए कॉलेज छात्र की गला रेतकर हत्या, थाने का घेराव
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में 22 वर्षीय छात्र अभिषेक यादव की हत्या कर दी गई, जब वह अपने छोटे भाई को कुछ युवकों से हो रहे विवाद में बचाने गया था। 5–6 बदमाशों ने उस पर हमला किया और धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
हादसा : खारुन नदी में पिकनिक मनाने आए रायपुर के युवक की डूबने से मौत
रायपुर के मौदहापारा निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद मोहिउद्दीन अपने दोस्तों के साथ दुर्ग जिले के अम्लेश्वर क्षेत्र स्थित खारुन नदी में पिकनिक मनाने गया था। गुरुवार शाम नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों द्वारा बचाने की कोशिश के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने पर SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाकर करीब दो घंटे की तलाश के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
छत्तीसगढ़
बदमाशों का तांडव : व्यापारी की आंखों में कट्टा अड़ाकर 50 हजार की लूट, इलाके में सनसनी
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में चिल्हर व्यापारी संतोष गुप्ता से चार नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूटपाट की। बदमाशों ने पहले सड़क पर लकड़ी डालकर रास्ता रोका, फिर कट्टा दिखाकर ₹50,000 नकद, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़
गौमांस की तस्करी : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में महिलाएं ले जा रही थी गौमांस, हुए गिरफ्तार
बिलासपुर के तोरवा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो रायपुर से ट्रेन के जरिए 10 किलो से अधिक गौमांस की तस्करी कर रही थीं। पुलिस को इस संबंध में पहले ही मुखबिर से सूचना मिल गई थी।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 युवक गिरफ्तार और 3 नाबालिग हिरासत में
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में 24 अप्रैल को दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों (13 और 15 वर्ष) के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात हुई। लड़कियां एक शादी समारोह से लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें अगवा कर सुनसान जगह पर उनके साथ दरिंदगी की।
छत्तीसगढ़
मानवता शर्मसार : शादी से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले (सीतापुर थाना क्षेत्र) में 23 अप्रैल 2026 की रात को दो नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाली चार सहेलियाँ शादी समारोह से घर लौट रही थीं, तभी बाइक सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया।
छत्तीसगढ़
लाखों की चपत : कल्याण ज्वेलर्स में धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम, शोरूम कर्मचारी रायपुर से गिरफ्तार
गांधीनगर क्षेत्र में एक ज्वेलरी शोरूम के कर्मचारी ने “धनलक्ष्मी गोल्ड स्कीम” के नाम पर ग्राहकों को निवेश का लालच देकर ठगी की। उसने निजी क्यूआर कोड और बैंक खातों के जरिए पैसे मंगवाए और भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में छोटे मुनाफे भी दिखाए। पीड़ित ने कुल 7.59 लाख रुपये निवेश किए, लेकिन शोरूम रिकॉर्ड में केवल 1.87 लाख रुपये ही दर्ज मिले। बाकी रकम गायब थी और आरोपी कर्मचारी ड्यूटी से फरार हो गया।
छत्तीसगढ़
पूर्व राज्य मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी के ठेकेदार संग भागने और करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप
रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र (मोवा) में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री धनी राम साहू के 45 वर्षीय बेटे जय साहू ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची, तो जय का शव घर के हॉल में मिला। परिजनों ने जय की पत्नी, किरण साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके कारण जय गहरे तनाव में थे।
छत्तीसगढ़
बीजापुर में प्रधानाध्यापक आत्महत्या मामला : ठेकेदार गिरफ्तार, स्कूल भवन भुगतान विवाद बना तनाव की वजह
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पालनार स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ठेकेदार देवाशीष मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते शिक्षक ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
छत्तीसगढ़
दुर्ग में खूनी खेल : फेसबुक प्रेम ने उजाड़ा आरक्षक का परिवार, महिला ने चाकू से गोदकर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की STF कॉलोनी में एक 25 वर्षीय महिला (सरोजनी भारद्वाज) ने आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। महिला ने पत्नी पर 18 और सोते हुए बच्चे पर 14 बार वार किए। दो बेटियां घायल हुईं, जिनमें से एक ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।
छत्तीसगढ़
जमीन विवाद : छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया
महासमुंद जिले के आमागांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छत्तीसगढ़
प्यार का दर्दनाक अंत, बंद कमरे में फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़ा
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के जंगलपुर गांव में रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) नामक विवाहित जोड़े के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले। दोनों पहले अपने-अपने परिवार छोड़कर करीब 4 साल पहले साथ रहने लगे थे और हाल ही में गांव लौटकर अलग घर में रह रहे थे। 19 अप्रैल की सुबह रामलाल के पिता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया और खिड़की से झांकने पर दोनों के शव मिले। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक-सामाजिक तनाव को संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।