"विकास कार्य" के लिए 283 परिणाम मिले
राज्य सरकार
वीबी-जी राम-जी योजना : छत्तीसगढ़ में 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी, 125 दिन रोजगार
महासमुंद में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को 100 के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
महासमुंद
भ्रष्टाचार : गढ़फुलझर पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लेने, पंचायत कार्यों में लापरवाही, बैठकों से अनुपस्थित रहने और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सरपंच, उपसरपंच, 15 पंचों और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत CEO को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और सेवा से हटाने की मांग की है।
रायपुर संभाग
विकास पर लगा ब्रेक : लंबे समय से अनुपस्थित उप अभियंता, लोगों को हो रही परेशानी
नगर पंचायत कोपरा में उप अभियंता की लंबे समय से अनुपस्थिति के कारण करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द नए इंजीनियर की नियुक्ति और रुके हुए कार्यों को शुरू कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय
भरत तिवारी की मां का बड़ा आरोप : यह एनकाउंटर नहीं, हत्या थी, घोटाले की जानकारी होने का किया दावा
बिहार का चर्चित Bharat Tiwari Encounter Case एक बार फिर सुर्खियों में है। Bhojpur में हुए इस मामले को लेकर पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग हैं। इस बीच भरत तिवारी की मां आशा तिवारी ने बेटे की मौत को सुनियोजित हत्या बताया है। हालांकि, उनके आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और Bihar Police ने मामले में अपना अलग पक्ष रखा है।
रायपुर
सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए प्रशासन ने 48 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहा है, जबकि ग्रामीण वर्षों से निवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने का हवाला देकर बेदखली का विरोध कर रहे हैं।
महासमुंद
Action : बारिश से पहले बागबाहरा नगर पालिका अलर्ट, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बागबाहरा नगर पालिका परिषद ने वर्षा ऋतु से पहले नगर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। समीक्षा बैठक में नाला-नालियों और तालाबों की सफाई, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पेयजल टंकियों की स्वच्छता तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
राज्य सरकार
उत्सव : जनजातीय समाज ने मनाया गौरव और प्रेरणा का दिवस
महासमुंद में रानी दुर्गावती के 462वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री राम विचार नेताम ने वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा शिक्षा, संस्कृति संरक्षण, किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।
राज्य सरकार
सड़क निर्माण : पाड़ीमार वार्ड की बदलेगी तस्वीर, 25 लाख की सड़क परियोजना का हुआ शुभारंभ
कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने कार्य का शुभारंभ कर गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं
राज्य सरकार
सचिव की सख्त : निर्माण कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर हर माह समीक्षा
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने नोडल अधिकारियों को नगर निकायों में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मैदानी निरीक्षण, मासिक समीक्षा और समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। राज्य के 194 नगरीय निकायों में से अब तक 103 का निरीक्षण किया जा चुका है।
राज्य सरकार
विकास की छलांग : राजस्व मंत्री ने दी 28 लाख की सौगात, बोले-अगले 4 साल में हर परिवार के पास होगा पक्का मकान
सरकार का संकल्प: उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार मोदी की गारंटी के वादों को पूरा कर रही है और क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
राज्य सरकार
विकास : सीएम साय ने कुनकुरी में किया ₹9.65 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
बिजली संकट का समाधान छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बने कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र (33/11 केवी सब-स्टेशन) का उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों को बेहतर बिजली मिलेगी।
रायपुर
एलान : गांवों में अटल डिजिटल सेवा बिजली बिल सरचार्ज माफ और हेल्पलाइन 1076 शुरू
सरकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड सीएम ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख स्वीकृत पीएम आवासों में से 10.60 लाख से अधिक मकान पूरे हो चुके हैं। किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिल रहा है और तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर ₹5,500 की जा चुकी है।