"स्वास्थ्य_सेवा" के लिए 257 परिणाम मिले
कांकेर (उत्तर बस्तर)
मलेरिया ने छीनी मां की ममता : 3 महीने पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म देने वाली महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के चीज़गांव में मलेरिया संक्रमित महिला राकेश्वरी कल्लो की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के समय पर नहीं पहुंचने और 108 एंबुलेंस में देरी का आरोप लगाया है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और मलेरिया नियंत्रण अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं।
रायपुर
कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर
आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज से अतिरिक्त राशि वसूलने के मामले में रायपुर के मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को राज्य नोडल एजेंसी ने तीन महीने के लिए योजना से निलंबित कर दिया है। जांच में अस्पताल द्वारा दवाइयों और सर्जरी के नाम पर अतिरिक्त वसूली की पुष्टि हुई। दवाइयों की राशि लौटाई जा चुकी है, जबकि सर्जरी के लिए लिए गए 90 हजार रुपए वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेहत
एरवाड़ी हादसा : मानसिक बीमारी और सिस्टम की सबसे दर्दनाक कहानी
तमिलनाडु के एरवाड़ी में 6 अगस्त 2001 को एक अवैध मेंटल होम में आग लगने से जंजीरों में बंधे 28 मानसिक रोगियों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देश की मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज की कमी और अंधविश्वास की गंभीर समस्या को उजागर किया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और मेंटल हेल्थकेयर एक्ट 2017 के जरिए मानसिक रोगियों के अधिकारों को कानूनी सुरक्षा दी गई।
राष्ट्रीय
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
राष्ट्रीय
विकास के वादे बह गए : खाट पर मरीज, खतरे में बचपन... फिर भी नहीं बना पाया एक पुल
सिमडेगा के बड़बेरा बेलकोना गांव में बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क कट जाता है। ग्रामीण जर्जर लकड़ी के पुल से नदी पार करने को मजबूर हैं, जबकि मरीजों को खाट पर और बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। वर्षों से पुल की मांग के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
रायपुर
NRHM घोटाला : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, धमतरी और बिलासपुर समेत 7 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
छत्तीसगढ़ के चर्चित NRHM घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू ने धमतरी, बिलासपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सात ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के लिए जारी फंड के कथित गबन से जुड़ा है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : स्वास्थ्य संस्थानों में दवा और जांच सुविधा सुनिश्चित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीबी उन्मूलन, कुष्ठ नियंत्रण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सेहत
ब्रेन हेल्थ : स्वस्थ दिमाग ही स्वस्थ जीवन की असली नींव, जानें ब्रेन हेल्थ से जुड़ी जरूरी बातें
हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को दिमागी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। दुनिया में 3.4 अरब से अधिक लोग न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से प्रभावित हैं, इसलिए ब्रेन हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इस दिन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, सही खानपान, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और समय पर इलाज के जरिए दिमाग को स्वस्थ रखने का संदेश दिया जाता है।
बीजापुर
सड़क के अभाव में जिंदगी की जंग : रायगुड़ा में 7 किमी तक खाट पर मरीज को लेकर पहुंचे लोग
बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के रायगुड़ा गांव में सड़क नहीं होने के कारण बीमार मरीज को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर लिटाकर करीब 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
महासमुंद
निरीक्षण : 134 प्रकार की जांच और डिजिटल रिपोर्ट सुविधा, अटल आरोग्य लैब बना मरीजों के लिए सहारा
महासमुंद जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब का चंद्रहास चंद्राकर ने निरीक्षण किया। लैब में 134 प्रकार की जांच सुविधाएं और डिजिटल रिपोर्ट प्रणाली के जरिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
राज्य सरकार
टीकाकरण दिवस : सर्वाधिक बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में बड़ी उपलब्धि
विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के तहत 17 जुलाई को आयोजित अभियान में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कर पहला स्थान हासिल किया। 74 विद्यालयों में चले अभियान के दौरान 1,900 से अधिक बालिकाओं का पंजीकरण एवं टीकाकरण किया गया।
रायपुर
मिसाल : दो नदियां पार कर वनांचल पहुंचे कलेक्टर, मौके पर किया समस्याओं का समाधान
सुकमा के कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर ने दो नदियां पार कर सुदूर वनांचल के गांवों का दौरा किया। जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व तथा पीएम आवास योजना से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन की इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में सुशासन और जनविश्वास को मजबूती मिली।