"हड़कंप" के लिए 521 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
छात्राओं के साथ बांध में नहाते प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अलवर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने बच्चों को बिना लाइफ जैकेट बांध में उतारने सहित कई आरोप लगाए हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
राष्ट्रीय
राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च
उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर में बिना दस्तावेज वाली बाइक जब्त करने से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर ईंट-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर फरार मुख्य आरोपी सुनील और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के बेटे करमुल्लाह अंसारी को किया गिरफ्तार
सारण जिले के परसा में NIA ने मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी कर उनके बेटे करमुल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की गई। सूत्रों के मुताबिक, मामला अवैध हथियारों की तस्करी और 2024 के हथियार मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बलरामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 3 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन सख्त, 4 क्लीनिक सील
बलरामपुर जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के बाद 3 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई करते हुए चार क्लीनिक सील किए हैं। CMHO ने जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
धमतरी
धमतरी के स्कूल की लैब में निकला पांच फीट लंबा कोबरा, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
धमतरी के कंडेल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की लैब में पांच फीट लंबा कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा में पढ़ाई छोड़ प्यार में डूबे दो टीचर, 100 KM का सफर तय कर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे बच्चों ने खोली पोल
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव क्षेत्र के एक मिडिल स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने से परेशान करीब 50 से 60 विद्यार्थी परिजनों के साथ लगभग 100 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। बच्चों ने दो अतिथि शिक्षकों पर कक्षाओं में पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने और स्कूल समय में आपस में समय बिताने के आरोप लगाए। शिकायत और विभागीय जांच के बाद दोनों अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
राष्ट्रीय
स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम, स्वास्थ्य विभाग ने 28 घरों में चलाया सर्वे अभियान
उज्जैन के ऋषि नगर में स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक 49 में सर्वे अभियान चलाकर 28 घरों के लोगों की जांच और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। राहत की बात है कि सर्वे के दौरान किसी अन्य व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण नहीं मिले।
नारायणपुर
पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हुए 3 संदिग्ध आरोपी, इलाके में नाकेबंदी
नारायणपुर में पुलिस अभिरक्षा से तीन संदिग्धों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। गश्त के दौरान पकड़े गए तीनों को MLC के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी है।
कोरबा
मोदी के खर्चे पर हवाई सैर : 55 करोड़ की ठगी की जांच करने फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी, सभी सस्पेंड
कटघोरा थाने की पुलिस टीम पर शिकायतकर्ता के खर्चे पर दिल्ली की फ्लाइट से यात्रा करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई हुई है। 55 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले की जांच के सिलसिले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता गौरव मोदी के खर्चे पर हवाई टिकट बुक कराए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद बिलासपुर रेंज आईजी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
रायपुर संभाग
सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम खैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
रायपुर
बकायेदारों पर चला निगम का हंटर, कार्रवाई के डर से मौके पर ही बरसे लाखों रुपये
रायपुर नगर निगम ने टैक्स, यूजर चार्ज और अन्य शुल्क के बकायेदारों के खिलाफ सभी जोनों में सख्त वसूली अभियान शुरू किया है। निगम की कार्रवाई के डर से कई बकायेदारों ने मौके पर ही लाखों रुपये जमा कर दिए। वहीं भुगतान नहीं करने वालों की संपत्तियां सील की गईं और कुछ मामलों में बल्क नल कनेक्शन भी काटे गए।
राष्ट्रीय
22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पानी की टंकी से बरामद हुआ शव
नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से 22 वर्षीय विवाहिता चेतना का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।