"हड़कंप" के लिए 521 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
2 साल के मासूम की हत्या, मां के पास सोते समय हुआ था अपहरण
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में 2 साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काचरकोना गांव में बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था, तभी रात में वह गायब हो गया। कुछ देर बाद घर के पास ही उसका शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने गांव की एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है।
महासमुंद
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, वैद्य फूड प्रोडक्ट कि फैक्ट्री से 200 किलो एनालॉग पनीर जब्त
खाद्य विभाग ने वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 200 किलोग्राम पनीर सील किया। शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई में पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
राष्ट्रीय
अग्निकांड : तड़के 4:30 बजे होटल में आग का खौफनाक तांडव, 5 श्रद्धालुओं की मौत, जान बचाने के लिए चीखते रहे लोग
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आग ग्राउंड फ्लोर से शुरू हुई और जहरीले धुएं के कारण लोग कमरों में फंस गए। दमकल टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
रेलवे ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप, भिलाई के PP यार्ड में CBI का छापा
भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे PP यार्ड में ठेकेदार से रिश्वत मांगने की शिकायत पर CBI ने सीनियर DME अनमोल उइके के कार्यालय में दबिश दी। टीम ने टेंडर, बिल, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई को लेकर CBI की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
रायपुर
हाथियों का तांडव : बुजुर्ग को पटककर मारा, छात्राओं को रातों-रात हॉस्टल से सुरक्षित निकाला
जशपुर में हाथियों के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं मरवाही में हाथियों के गर्ल्स हॉस्टल के पास पहुंचने के बाद 58 छात्राओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया।
बिलासपुर
किराए के मकान में मिला दंपती का शव, बच्चों की आवाज से हुआ खुलासा
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने घटना की जानकारी दी। मृतक दंपती मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
रायगढ़
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला शव
रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बिलासपुर
देवरीखुर्द शराब दुकान के पास पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली दहशत
बिलासपुर के देवरीखुर्द में शराब दुकान के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व जनपद सदस्य के पति शिवनंदन साहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात से पहले CCTV कैमरों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने जांच शुरू कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।
रायपुर
रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर ले गए 20 लाख से ज्यादा का माल
रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
रायगढ़
हाथी के हमले से बुजुर्ग ने गंवाई जान, सिर में गंभीर चोट लगने से दर्दनाक मौत
धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथी के हमले से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बाकारूमा रेंज के जमावीरा गांव में रात करीब 2 बजे हुई घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में 129 हाथियों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
कुएं में गिरा नन्हा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया
कांकेर जिले के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव में भालू का एक शावक कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। इलाके में भालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।