"हड़कंप" के लिए 672 परिणाम मिले
कोरबा
CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
CG News: कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक नरहरि पटेल का शव जशपुर जिले के पत्थलगांव में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सूरजपुर
CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव
CG Crime News: सूरजपुर जिले में मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 18 वर्षीय सजल बरेठ का शव सड़क किनारे मिला, जबकि उसकी शिक्षिका मां रजनी बरेठ का शव घर के बंद कमरे में बरामद हुआ।
महासमुंद
CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई
CSPDCL: छत्तीसगढ़ के महासमुंद और गरियाबंद जिले में CSPDCL ने बिजली चोरी और बकाया बिल के मामलों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। 27 टीमों ने 187 परिसरों की जांच की, जिसमें 96 स्थानों पर गड़बड़ी मिली। विभाग ने बिजली चोरी और अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा।
रायपुर
Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
Raipur Murder News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में शनिवार रात 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्वर्ण जयंती चौक के पास की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। डांस को लेकर विवाद की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विदेश
CIA Fraud Investigation: CIA के पूर्व अधिकारी ने की 1900 करोड़ की धोखाधड़ी, घर से मिलीं 298 सोने की ईंटें
CIA Fraud Investigation: CIA के पूर्व अधिकारी डेविड रश ने अमेरिकी सरकार से करीब 1,900 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का अपराध स्वीकार किया है। उनके घर से 298 सोने की ईंटें, 20 लाख डॉलर नकद और 35 महंगी घड़ियां बरामद हुई थीं। उन पर गोपनीय जानकारी विदेशी अधिकारी को देने का आरोप भी है।
रायपुर
Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Mobile Snatching: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 7 अक्टूबर की रात पत्नी के साथ टहल रहे एक कारोबारी का मोबाइल स्कूटी सवार दो युवक छीनकर फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
रायपुर संभाग
Arang News: नया रायपुर को मिला नया संगीत महाविद्यालय, कल होगा उद्घाटन और दीक्षारंभ समारोह
Arang News: नया रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हुए शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय का उद्घाटन एवं दीक्षारंभ समारोह 9 अक्टूबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
महासमुंद
CMHO Mahasamund Controversy: तबादले के 4 दिन बाद जारी कर दिए 42 नियुक्ति आदेश, पूर्व CMHO पर उठे सवाल
CMHO Mahasamund Controversy: NHM के तहत 42 स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति और पदस्थापना को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि 17 सितंबर को तबादला होने के बावजूद पूर्व CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव ने 21 सितंबर को अपने हस्ताक्षर से 42 नर्सिंग ऑफिसर और ANM के नियुक्ति आदेश जारी किए। मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने फाइल तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आदेशों की वैधता और संबंधित अधिकारी की भूमिका पर फैसला होगा।
रायगढ़
Raigarh Elephant News: तमनार में सड़क पर आया 40 गजराजों का दल, घंटों थम पहिए, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Raigarh Elephant News: रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में बुधवार को हाथियों का बड़ा कुनबा सड़क पर पहुंच गया। इस दौरान एक विशाल हाथी ट्रेलर के सामने काफी देर तक खड़ा रहा। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात नियंत्रित किया।
महासमुंद
Leopard Attack: झिटकी कांड वाले तेंदुए की मौत, सिर पर मिलीं गंभीर चोटें, कर्रीपाठ के जंगलों में फिर दिखा दूसरा तेंदुआ, ग्रामीणों में खौफ बरकरार
Leopard Attack: महासमुंद के झिटकी गांव में एक ही परिवार के छह लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की रायपुर जंगल सफारी में उपचार के दौरान मौत हो गई। तेंदुए के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। वहीं, कर्रीपाठ जंगल में दूसरा तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में फिर दहशत फैल गई है।
धमतरी
CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव
CG News: धमतरी जिले से डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में आरक्षक ओमप्रकाश सोनवानी का शव मिला है। ओमप्रकाश सोनवानी कुरूद का निवासी था और डायल 112 में आरक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
राष्ट्रीय
Pakistani Citizen: जबलपुर में व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
Pakistani Citizen: जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में व्हीकल फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। युवक ने खुद को पाकिस्तान के कराची का निवासी बताया और अटारी बॉर्डर से भारत आने का दावा किया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उसकी पहचान, दस्तावेजों और जबलपुर पहुंचने के उद्देश्य की जांच कर रही हैं।