"छत्तीसगढ़" के लिए 2486 परिणाम मिले
महासमुंद
कार्रवाई : आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, नागपुर कनेक्शन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और नकदी जब्त की है। डिजिटल साक्ष्यों में संदिग्ध लेन-देन, चैट और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क से कई स्थानीय एजेंट और खाईवाल जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
पुलिस का शिकंजा : घने जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर 8 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के भड़सेना जंगल में चल रहे बड़े जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर अंबागढ़ चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, जहां से 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से 1.13 लाख रुपये नकद, 8 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और ताश सहित कुल 3.47 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ।
कारोबार
खेती में क्रांति : कम लागत, अधिक उत्पादन और मिट्टी की सेहत सुधार की नई राह नैनो यूरिया
खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए एक आधुनिक और प्रभावी विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इनके वैज्ञानिक उपयोग से पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में लागत में कमी, पोषक तत्वों की बेहतर उपलब्धता और फसल उत्पादन में सुधार संभव है। नैनो उर्वरकों से पौधों को तेजी से पोषण मिलता है, जिससे फसल की बढ़वार और गुणवत्ता बेहतर होती है।
रायपुर
आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.46 लाख नए घरों का लक्ष्य मिशन मोड में
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को नई गति मिली है। राज्य सरकार ने 2677.15 करोड़ रुपए की राशि जारी कर आवास निर्माण कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाया है। प्रदेश में प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के मकान बन रहे हैं और अब तक 10.60 लाख से ज्यादा आवास पूरे किए जा चुके हैं।
सेहत
इबोला अलर्ट : विदेश से लौटने वालों की होगी कड़ी जांच, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
छत्तीसगढ़ में संभावित इबोला वायरस संक्रमण को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बिलासपुर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों की अनिवार्य जांच, थर्मल स्क्रीनिंग और RT-PCR टेस्ट की व्यवस्था की है। सिम्स में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जबकि जिला अस्पताल में भी समान व्यवस्था की गई है।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : 1.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विकास को मिली गति
कोरबा नगर निगम के सर्वमंगला नगर जोन एवं दर्री जोन के 6 वार्डों में कुल 1.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें नाली-कलवर्ट, सीसी रोड, सांस्कृतिक मंच, शेड, किचन शेड और वेंडिंग जोन शामिल हैं।
खेल
CCPL सीजन-3 : 18 मुकाबलों के साथ शुरू होगा CCPL, फाइनल में भी बड़ा रोमांच
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है, जिसमें कुल 18 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। “खेले बढ़िया-छत्तीसगढ़िया” थीम पर आयोजित इस सीजन में दर्शकों के लिए फ्री एंट्री रहेगी, लेकिन टिकट बुकिंग अनिवार्य होगी। विजेता टीम को 15 लाख और उपविजेता को 11 लाख रुपये का नकद इनाम मिलेगा। खास आकर्षण के तौर पर सभी मैचों की कमेंट्री छत्तीसगढ़ी भाषा में होगी।
रायपुर
हवाई यात्रियों को झटका : एयर इंडिया और इंडिगो ने रायपुर से उड़ानों में की भारी कटौती
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित Air India और IndiGo ने 1 जून से अपने कई रूट्स पर उड़ानों में कटौती और कुछ सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। इसका सीधा असर रायपुर के Swami Vivekananda Airport से दिल्ली, लखनऊ, भुवनेश्वर, पुणे और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी पर पड़ेगा।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा माजदा वाहन से 600 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी महबूब बादशाह शेख (65) को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य सरकार
समाज : रायपुर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील सेवा, मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के तेलीबांधा गुरुद्वारा परिसर में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज की छबील सेवा एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने गुरु अर्जुन देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन को सत्य, सेवा और मानवता का प्रेरक प्रतीक बताया।
राज्य सरकार
पत्रकारिता : सीएम साय बोले—पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत आवाज
रायपुर में आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और सरकार दोनों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दुर्ग
घोटाला : लाखों की हेराफेरी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में चालान
सीएसवीटीयू पीएचडी फीस गबन मामले में नेवई पुलिस ने जांच पूरी कर आरोपी कर्मचारी सुनील कुमार प्रसाद के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया है। आरोपी पर शोधार्थियों से फीस लेकर फर्जी रसीद जारी करने और रकम को अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है।