"किसान" के लिए 935 परिणाम मिले
रायपुर
लगातार दो दिनों की झमाझम बारिश : कहीं किसानों के चेहरे खिले, तो कहीं आम जनजीवन बेपटरी
रायपुर, महासमुंद और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से किसानों को खेती के लिए बड़ी राहत मिली है। वहीं शहरों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याओं ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अर्थव्यवस्था
एथेनॉल से फायदा : 1.90 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बची, किसानों की बढ़ी कमाई
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना देश के लिए बड़ा बदलाव साबित हो रही है। रविवार को जारी सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस कदम से भारत ने न सिर्फ कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम की है, बल्कि विदेशी मुद्रा की भारी बचत भी की है। साथ ही, यह पहल प्रदूषण घटाने और किसानों की आय बढ़ाने में भी एक गेम-चेंजर साबित हुई है।
राष्ट्रीय
किसानों के लिए खुशखबरी : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नहीं रुकेगी खाद की सप्लाई, 15 जहाज सुरक्षित भारत की ओर
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य से उर्वरक और कच्चा माल लेकर 15 मालवाहक जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को खाद की उपलब्धता प्रभावित नहीं होगी और घरेलू उत्पादन भी सामान्य गति से जारी रहेगा।
राज्य सरकार
किसान ने दिखाई नई राह : ढैंचा की खेती से मिट्टी होगी उपजाऊ, बसना के किसान ने पेश की मिसाल
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के प्रगतिशील किसान हिमांशु बंजारे ने 0.80 हेक्टेयर क्षेत्र में ढैंचा की हरी खाद की फसल लगाकर जैविक एवं टिकाऊ खेती की दिशा में पहल की है। कृषि विभाग के अनुसार हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, नाइट्रोजन की उपलब्धता, जलधारण क्षमता और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार होता है।
राष्ट्रीय
एक भ्रम और चली गई जान : भैंस समझकर भालू के पास पहुंचा किसान, हमले में मौत
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी लापता भैंस की तलाश में निकले एक आदिवासी किसान की जंगली भालू के हमले में मौत हो गई। शाम के धुंधलके में किसान ने दूर से दिखाई दे रहे भालू को अपनी भैंस समझ लिया और उसके पास पहुंच गया। कुछ ही पलों में यह भ्रम उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया।
राज्य सरकार
कृषि विभाग : किसानों के लिए जारी हुई खरीफ आकस्मिक कार्ययोजना
अल-नीनो और कम वर्षा की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ 2026 के लिए किसानों हेतु आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की है। योजना में डीएसआर तकनीक, जल संरक्षण, कम अवधि वाली फसलें और वैकल्पिक दलहनी-तिलहनी फसलों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
राज्य सरकार
आय का नया जरिया : छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, 80 किसानों ने लिया प्रशिक्षण
महासमुंद और पिथौरा के 80 किसानों ने आरंग के लिंगाडीह में आयोजित प्रशिक्षण में मखाना की वैज्ञानिक खेती, बीज उत्पादन और प्रसंस्करण की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने बताया कि मखाना कम जोखिम और अधिक लाभ वाली फसल है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं।
राज्य सरकार
फसल विविधीकरण : किसानों के लिए सुनहरा मौका, धान के बजाय दूसरी फसल उगाने पर सरकार देगी ₹15 हजार प्रति एकड़ सहायता
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत चारभांठा में आयोजित कृषक चौपाल में किसानों को फसल विविधीकरण के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग ने बताया कि धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, रागी, मक्का, कोदो, कुटकी और कपास की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक आदान सहायता मिलेगी।
रायपुर
एयरपोर्ट की जमीन पर किसान का दावा : 35 साल से लड़ रहा किसान, रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर जताया मालिकाना हक
राजधानी रायपुर में 10वीं पास किसान अश्विनी बांधे ने दावा किया है कि स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग और गार्डन उनके पूर्वजों की 30 एकड़ 18 डिस्मिल जमीन पर बने हैं। इस मामले में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में करीब 3,500 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
महासमुंद
गुणवत्ता से समझौता : 17 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर संकट, घटिया निर्माण से किसानों का भविष्य दांव पर
महासमुंद जिले के पिथौरा अनुविभाग-2 अंतर्गत देवगांव जलाशय योजना की करीब 17.29 करोड़ रुपये की नहर रिमॉडलिंग एवं सीसी लाइनिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर तकनीकी अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन निर्माण के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर संभाग
गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का लाइव डेमो : नई तकनीक देखने खेत पहुंचे सैकड़ों किसान, खेती होगी आसान
आरंग के गोढ़ी में सहकारिता सप्ताह के तहत ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीक के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
राज्य सरकार
कृषि विभाग : किसानों ने अपनाया हरी खाद तकनीकी , अब खेती होगी अधिक लाभदायक
जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम कौहाकुंडा के प्रगतिशील कृषक रूक्मण नायक ने अपनी 7 एकड़ कृषि भूमि में तथा विकासखंड बसना के ग्राम भौंरादादर के कृषक गोकुल पटेल ने अपने खेत में ढैंचा हरी खाद फसल की बुवाई कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया है। हरी खाद से मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की संख्या और उनकी सक्रियता बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति एवं फसल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।