"वीडियो वायरल" के लिए 202 परिणाम मिले
मनोरंजन
इंस्टाग्राम पर तहलका : सज-धजकर आई लड़की ने किया खतरनाक कोबरा का ग्लैमरस रेस्क्यू
सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ट्रेडिशनल लुक में किंग कोबरा को बेहद आत्मविश्वास के साथ रेस्क्यू करती नजर आती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 90 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है और यूज़र्स लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
कांग्रेस
खाकी अवतार : राहूल गांधी ने पहनी वर्दी, जमीन पर बैठे और जाना आम आदमी का दर्द
Rahul Gandhi ने लुटियंस दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिल्ली-NCR के ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात कर उनके जीवन, आर्थिक संघर्ष और महंगाई की मार को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने खाकी वर्दी पहनकर प्रतीकात्मक रूप से ड्राइवरों के साथ समय बिताया, जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याओं को सुना।
कोरबा
खुलासा : वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप
कोरबा जिले के पसान तहसील के हल्का नंबर-10 में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल पर वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर ग्रामीण से ₹4,000 रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामला पिपरिया ग्राम पंचायत के तेंदुपारा का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी नामांतरण और अन्य राजस्व कार्यों के लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक की अवैध मांग करता था।
बिलासपुर
रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य पर तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।
मनोरंजन
Viral Video : यात्रियों को परोसे जाने थे ये समोसे, ट्रेन के गेट पर दिखा चौंकाने वाला नजारा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के गेट के पास गंदे फर्श पर खुले में रखे समोसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने रेलवे की फूड हाइजीन व्यवस्था पर सवाल उठाए। मामले के तूल पकड़ने के बाद Indian Railways ने जांच कर स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई अधिकृत वेंडर नहीं था, बल्कि अवैध रूप से ट्रेन में घुसकर सामान बेच रहा था।
सूरजपुर
सनसनी : युवक को फंसाकर महिलाओं ने की 3 लाख रुपये की उगाही
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दो महिलाओं ने एक युवक को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर उससे 3 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जशपुर
इंसानियत शर्मसार : रस्सी से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम झारपारा में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई के साथ पड़ोसियों ने मामूली विवाद के बाद मारपीट की थी। पुलिस ने वायरल वीडियो, रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया जब्त कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।
देश
दारू बदनाम पर हुड़दंग : DAVV के IET हॉस्टल में अर्धनग्न डांस और तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर गिरेगी गाज, 25,000 जुर्माना और रिजल्ट रोकने की तैयारी
इंदौर के Devi Ahilya Vishwavidyalaya के IET हॉस्टल में छात्रों द्वारा शराब के नशे में अर्धनग्न होकर डांस करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी छात्रों को परीक्षा से वंचित करने, रिजल्ट रोकने, ₹25 हजार जुर्माना लगाने और हॉस्टल से निष्कासित करने की तैयारी कर ली है। अनुशासन समिति की आपात बैठक में कार्रवाई की सिफारिश की गई है, जिस पर कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई की अंतिम मंजूरी बाकी है।
मनोरंजन
सूर्या-तृषा : करुप्पु ने मचाया धमाल, थालापति विजय की झलक पर गरजा थिएटर
सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ एक दिन की देरी के बाद 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। 21 साल बाद दोनों की जोड़ी को साथ देखकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आए, वहीं थिएटर में CM थलपति विजय की खास झलक ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
देश
हाई-प्रोफाइल जाल : लेडी डॉक्टर बनकर आई मरीज़ ने बनाया अश्लील वीडियो, 5 लाख की रंगदारी मांगते ही पुलिस ने दबोचा
सिंगरौली में एक डॉक्टर को हनीट्रैप में फंसाकर ₹5 लाख की ब्लैकमेलिंग करने के मामले में 24 वर्षीय युवती साक्षी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील स्क्रीन रिकॉर्डिंग बनाकर डॉक्टर को पत्नी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और बैंक खातों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
रायपुर
शादी में फायरिंग : शादी में खुलेआम फायरिंग से मचा हड़कंप
Raipur में एक शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में बारात के दौरान हवा में फायरिंग और एक ही बंदूक को कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि वीडियो में एक बच्चे के हाथ में भी बंदूक दिखने का दावा है, हालांकि उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी था या अवैध, साथ ही वीडियो की सत्यता और शामिल लोगों की पहचान की भी जांच हो रही है।
सूरजपुर
शर्मनाक घटना : चोरी के आरोप में दो युवकों को सार्वजनिक रूप से किया अपमानित
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उन्हें कथित तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।