"ED" के लिए 4902 परिणाम मिले
कबीरधाम
Kabirdham News: अंधविश्वास ने छीनी मां की जिंदगी, कबीरधाम में बेटे ने टोनही के शक में मां को उतारा मौत के घाट
Kabirdham News: झलमला थाना क्षेत्र में टोनही होने के संदेह में बेटे द्वारा मां से मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
राज्य सरकार
Dhamtari Panchayat: परिसंपत्तियों के उपयोग से तैयार होंगे आय के नए स्रोत, अब पंचायतें होंगी आत्मनिर्भर
Dhamtari Panchayat: ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए PPP मॉडल के तहत पंचायत भूमि और परिसंपत्तियों का उपयोग कर स्थायी आय के स्रोत विकसित किए जा रहे हैं। व्यावसायिक परिसर, यूनिपोल और होर्डिंग जैसी गतिविधियों से पंचायतों को नियमित आय मिलेगी, जिससे गांवों के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
रायपुर
Raipur News: गैस पाइपलाइन खुदाई पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जताई नाराजगी
Raipur News: रायपुर नगर निगम क्षेत्र के फाफाडीह मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने इस काम पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर को क्या प्रयोगशाला बना दिया गया है
महासमुंद
Mahasamund Fire: इमलीभाटा में फ्रिज-एसी रिपेयरिंग दुकान में लगी भीषण आग, नगर पालिका की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल
Mahasamund Fire: इमलीभाटा वार्ड-10 में AC और फ्रिज रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग लग गई। घटना के बाद रहवासी क्षेत्र में जोखिम भरे व्यवसायों के संचालन और नगर पालिका की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
कोरबा
High-voltage drama: शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद उतारा गया
High-voltage drama: छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक काफी ऊंचाई पर दिखाई दे रहा है।
रायपुर
IGKV Raipur Hostel Crisis: जर्जर हॉस्टलों में रहने को मजबूर छात्र, 30% विद्यार्थियों को नहीं मिली जगह
IGKV Raipur Hostel Crisis: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में हॉस्टलों की जर्जर हालत और सीटों की कमी से छात्र परेशान हैं। पुराने भवनों से प्लास्टर और छज्जे गिरने की घटनाओं के बीच करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्रों ने जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने और हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
यात्रा
Best Adventure Activities: घूमने के साथ चाहिए रोमांच, भारत की ये 5 एक्टिविटी जरुर ट्राई करे
Best Adventure Activities: भारत में एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, बंजी जंपिंग और स्काइडाइविंग जैसे कई रोमांचक विकल्प हैं। सही तैयारी और सुरक्षा नियमों के साथ ये एक्टिविटीज आपकी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं।
राष्ट्रीय
Tikamgarh News: शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, दुकान में तोड़फोड़
Tikamgarh News: शराब दुकान में तोड़फोड़, ग्रामीणों का प्रदर्शन, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, आबकारी विभाग, टीकमगढ़ लेटेस्ट न्यूज, MP Breaking News, शराब दुकान विरोध, गांव में हंगामा, पुलिस जांच, मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज, ग्रामीण आंदोलन, शराब की बोतलें नष्ट, दुकान में आगजनी मामला
राज्य सरकार
Girls Hostel Safety: सभी जिलों में हॉस्टल-आश्रमों की समीक्षा के दिए निर्देश, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर CM साय सख्त
Girls Hostel Safety: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों और आश्रमों में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार मामले को गंभीरता से लेते हुए CM ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
रायपुर संभाग
Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत
Cg News: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के समीप सिमगा तहसील के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल के जर्जर मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
राष्ट्रीय
District Court Fight: जिला न्यायालय के बाहर सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
District Court Fight: सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर मुख्य गेट के पास दो युवकों और एक महिला द्वारा एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। राहगीरों और वकीलों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया।
महासमुंद
Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके
Jhalap Bagbahara Road Accident: सड़क के गहरे गड्ढे के कारण बाइक हादसा हो गया, जिसमें डेढ़ साल का मासूम भावेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। तीजा पर्व के लिए परिवार के साथ जा रहे बच्चे के सिर और हाथ में चोट आई, जिसके बाद उसे झलप के सहकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बदहाल सड़क को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।