"ED" के लिए 4918 परिणाम मिले
बेमेतरा
Bemetara News: सांप रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सांपों का रेस्क्यू करने वाले एक अनुभवी स्नेक कैचर की दर्दनाक मौत हो गई। जहरीले सांप को पकड़ने के दौरान हुई एक छोटी सी चूक उसकी जान पर भारी पड़ गई। सांप के डसने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए स्नेक कैचर मनीष पाटिल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Job Fraud Case: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने किया खुलासा, नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
Job Fraud Case: अंबिकापुर में नौकरी का झांसा देकर युवतियों को गलत गतिविधियों में फंसाने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर परी यादव ने आरोप लगाया कि उनकी बहन से भी संदिग्ध लोगों ने संपर्क कर निजी जानकारी मांगी और अधिक कमाई का लालच दिया। परिवार की सतर्कता से युवती इस जाल में फंसने से बच गई।
राज्य सरकार
sports competition: मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
sports competition: बालक क्रीड़ा परिसर मनेन्द्रगढ़ के 9 खिलाड़ियों का चयन जगदलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हैंडबॉल में 4 और एथलेटिक्स में 5 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अर्थव्यवस्था
Gold Rate India: अमेरिकी महंगाई और वैश्विक मंदी के दबाव में सोना-चांदी धड़ाम, इंदौर बाजार में भारी गिरावट
Gold Rate India: वैश्विक बाजार में बिकवाली और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के दबाव से शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई। इंदौर सर्राफा बाजार में सोना ₹600 और चांदी ₹4,000 प्रति किलो तक सस्ती हुई।
कोरिया
Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत
Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
राज्य सरकार
BOCW National Conference: निर्माण श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित बनाने जुटे देशभर के प्रतिनिधि, मुंबई में BOCW सम्मेलन शुरू
BOCW National Conference: मुंबई में आयोजित BOCW राष्ट्रीय सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और बेहतर कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व रामप्रताप सिंह और गिरीश रामटेके ने किया।
राष्ट्रीय
Sehore Gas Leak: पुराने सिलेंडरों से फैली जहरीली गैस, ग्रामीण परेशान और किसानों को लाखों का नुकसान
Sehore Gas Leak: लसुडिया खास में मौजुद नगरपालिका के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 48 घंटे के अंदर दो बार क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
राज्य सरकार
Forest Department: वनों की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को बस्तर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Forest Department: बस्तर के मुख्य वन संरक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वनों, वन्यजीवों और राष्ट्रीय संपदा की रक्षा करते हुए शहीद हुए वनकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। नक्सल हिंसा के बीच कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए वनपाल, वनरक्षक और रेंजरों के साहस एवं बलिदान का स्मरण किया गया।
दुर्ग
Durg Lightning Accident: बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, बिजली गिरते ही एक की मौत, दूसरा झुलसा
Durg Lightning Accident: खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम मोहंदी के पास आकाशीय बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक गजराज साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायल युवक का दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
महासमुंद
Turenga Dhan Kharidi Kendra: अब खुलेगा नया धान खरीदी केंद्र, किसानों में खुशी की लहर
Turenga Dhan Kharidi Kendra: महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत तुरेंगा में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12 सितंबर को स्थल निरीक्षण के बाद श्रीफल तोड़कर पूजा-अर्चना की गई। केंद्र खुलने से तुरेंगा सहित आसपास के गांवों के किसानों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
अन्य
Leh Chalo March: लद्दाख के मुद्दे पर सोनम वांगचुक का बड़ा फैसला, 19 सितंबर से लेह चलो पदयात्रा, राजनीतिक दलों का मिला साथ
Leh Chalo March: पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लद्दाख की संस्कृति, पर्यावरण और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर 19 सितंबर से 24 सितंबर तक ‘लेह चलो’ पदयात्रा की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत के बावजूद स्थानीय मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस अभियान को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने समर्थन देने का ऐलान किया है।
रायगढ़
Raigarh News: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, आग की चपेट में आई तीन बाइक, लाखों का नुकसान
Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रहा छड़ों से लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।