"चोट" के लिए 553 परिणाम मिले
दुर्ग संभाग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत
पाटन में शराब दुकान के आहते के सामने युवक से करीब आधे घंटे तक मारपीट का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल रूपेश वर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
रायपुर संभाग
गांव में कुल्हाड़ी लेकर सड़कों पर दौड़ा युवक, एक की हत्या, 7 घंटे के कड़े ड्रामे के बाद आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद के पेंड्रा गांव में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कई घंटे तक हथियार लेकर गांव में घूमता रहा और फिर कमरे में बंद हो गया। पुलिस ने करीब 5 से 7 घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
कबीरधाम
खेत से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर, बेटी की मौके पर मौत, चालक फरार
जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में मुंगेली-पंडरिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों खेत में काम पूरा करने के बाद मोपेड से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे डोमसरा गांव के पास बिजली कार्यालय के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया।
सरगुजा संभाग
शराब पीने के दौरान हुआ विवाद , फावड़े से महिला और युवक की हत्या कर आरोपी पति फरार
कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसरपानी में महिला और युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मकान से दोनों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान बेन्जे बड़ा और नईहारो मझवार के रूप में हुई है। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
रायपुर संभाग
सड़क पर धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम खैंदा और मुड़ियाडीह के बीच सड़क पर 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
रायगढ़
सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, रायगढ़ कोर्ट ने दोषी पति को सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ में सब्जी नहीं बनाने की बात पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले पति को अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट ने मृतका के आश्रितों को 1 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की अनुशंसा भी की है।
महासमुंद
तुमगांव के करणी कृपा पावर प्लांट में हादसा, दो मजदूर घायल, सूचना नहीं देने पर उठे सवाल
महासमुंद के तुमगांव स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में हादसे में दो श्रमिक घायल हो गए। दोनों का रायपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस को सूचना नहीं देने को लेकर प्लांट प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
कोरबा
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी।
रायपुर
अकेली महिलाओं का पीछा कर वारदात को देता था अंजाम,हत्या और मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार
महिला हत्या और दूसरी महिला से मारपीट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था और साइकिल से उनका पीछा करता था। जांच में सामने आया कि 21 जुलाई को पानी से भरे प्लॉट में मिली महिला की हत्या के मामले में भी आरोपी की संलिप्तता थी।
कबीरधाम
बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
कबीरधाम के बिजोराटोला में फंदे पर मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस के अनुसार झाड़-फूंक और बैगाई-गुनियाई को लेकर विवाद के बाद ससुर-दामाद ने हत्या की और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।