"चोट" के लिए 554 परिणाम मिले
रायगढ़
जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कोरबा
नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 साल की सजा सश्रम कारावास और जुर्माना
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी जगदीश साहनी उर्फ टिल्ली को दोषी ठहराते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर पीड़िता को घर से उठाकर ले जाने, मारपीट करने और दुष्कर्म करने का आरोप था। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया है।
क्रिकेट
भारतीय टीम का अटपटा फैसला : वॉर्मअप मैच में दिनभर फील्डिंग करते रहे आकिब नबी, नहीं मिला एक भी ओवर
श्रीलंका दौरे से पहले खेले जा रहे वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने सबको हैरान कर दिया। जसप्रीत बुमराह के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को पूरे पहले दिन गेंदबाजी का मौका नहीं दिया गया। जबकि टीम ने कई गेंदबाजों को आजमाया, नबी पूरे 90 ओवर सिर्फ फील्डिंग करते नजर आए।
दुर्ग संभाग
खौफ: बाघ के हमले में बैल की मौत, वनकर्मियों से भी हुआ आमना-सामना
निडेली गांव में बाघ की लगातार मौजूदगी से दहशत बढ़ गई है। बाघ के हमले में एक बैल की मौत हो गई, जबकि गश्त कर रहे वनकर्मियों का भी उससे करीबी सामना हुआ। वन विभाग ने निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं।
सरगुजा संभाग
शक और विवाद ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत मामले में पत्नी हिरासत में
चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला चरचा थाना क्षेत्र के तिलवन डांड के पिपरपारा गांव का है, जहां पत्नी बबली को अपने पति जयवीर के पड़ोस की महिला से संबंध होने का शक था। विवाद के दौरान धक्का लगने से जयवीर पत्थर पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा।
क्रिकेट
टीम इंडिया में जगह चाहिए तो फिटनेस जरूरी, BCCI ने कड़े किए मानक
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए BCCI ने फिटनेस मानक और सख्त कर दिए हैं। अब ब्रोंको टेस्ट के तुरंत बाद 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। नए नियमों का उद्देश्य खिलाड़ियों की सहनशक्ति, मोबिलिटी और फिटनेस को बेहतर बनाना है।
बलौदाबाज़ार
मरीजों को लेकर लौट रही एम्बुलेंस गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 6 लोग घायल
सड़क के गड्ढे के कारण एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग रायपुर से इलाज कराकर ओडिशा लौट रहे थे। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चार खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी बीएड छात्रा, बहन ने पार्टनर पर लगाया ये गंभीर आरोप
राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में उसके साथ रहने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रायपुर
APL रायपुर प्लांट में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरी क्रेन, एक कर्मचारी घायल
रायपुर के APL थर्मल पावर प्लांट में गुरुवार सुबह बॉयलर एरिया में काम के दौरान अचानक क्रेन गिर गई। हादसे में एक कर्मचारी घायल हुआ, जिसे ERT टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
रायपुर
रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, बच्ची समेत तीन वाहनों को मारी टक्कर
रायपुर के कंकालीपारा मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 7 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके सिर और पैर में चोट आई है। टक्कर के बाद कार ने एक वैगनआर और ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
महंगाई की दोहरी मार : छत्तीसगढ़ में 10 टोल प्लाजा पर बढ़ीं दरें, खराब सड़कों के बीच जेब ढीली करने को मजबूर जनता
छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों पर 10 प्रमुख टोल प्लाजा की नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। कार, बस, ट्रक समेत कई वाहनों के टोल शुल्क में 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं सड़क निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
सेहत
शरीर में गांठ को न करें नजरअंदाज, ये संकेत दिखें तो तुरंत कराएं जांच
शरीर में किसी भी हिस्से में गांठ महसूस होना लोगों के मन में डर पैदा कर देता है। कई बार लोग इसे तुरंत कैंसर से जोड़ लेते हैं, जबकि हर गांठ कैंसर नहीं होती। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे सामान्य समस्या मानकर लंबे समय तक जांच नहीं कराते, जो बाद में परेशानी बढ़ा सकती है।