Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
"नोटिस" के लिए 283 परिणाम मिले
सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें
रायपुर
सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए प्रशासन ने 48 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहा है, जबकि ग्रामीण वर्षों से निवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने का हवाला देकर बेदखली का विरोध कर रहे हैं।
कीर्तिमान डेस्क 29 Jun 2026
सुरक्षा में लापरवाही : फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन
बिलासपुर
सुरक्षा में लापरवाही : फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी जांच अभियान तेज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान गंभीर सुरक्षा खामियां मिलने पर दो लाइब्रेरी और दो होटलों को सील किया गया, जबकि कई संस्थानों को सात दिन के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने का नोटिस जारी किया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 28 Jun 2026
भरोसे की कीमत पड़ी भारी : ₹3.20 लाख लेकर दिया बाउंस चेक, कोर्ट ने सुनाई 1 साल की जेल
छत्तीसगढ़
भरोसे की कीमत पड़ी भारी : ₹3.20 लाख लेकर दिया बाउंस चेक, कोर्ट ने सुनाई 1 साल की जेल
महासमुंद कोर्ट ने ₹3.20 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1 साल की जेल और ₹3.80 लाख प्रतिकर देने की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में नरमी से समाज का भरोसा कमजोर होता है।
कीर्तिमान ब्यूरो 27 Jun 2026
LPG गैस घोटाला : मुंबई कनेक्शन की जांच तेज, चार लोगों से घंटों पूछताछ
महासमुंद
LPG गैस घोटाला : मुंबई कनेक्शन की जांच तेज, चार लोगों से घंटों पूछताछ
मुंबई के चार लोगों से पूछताछ पुलिस के मुताबिक, ठाकुर पेट्रोकेमिकल के संचालक संतोष सिंह ठाकुर और डायरेक्टर सार्थक सिंह ठाकुर की फरारी के दौरान कथित तौर पर सहयोग करने वाले जोगेंद्र सिंह, राजू माइकल, राकेश साह और प्रशांत पाटिल को 22 जून को नोटिस जारी किया गया था।
कीर्तिमान डेस्क 26 Jun 2026
नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भड़की आग, मची अफरातफरी
राष्ट्रीय
नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भड़की आग, मची अफरातफरी
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में गुरुवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बिल्डिंग के बाहर लगे साइनबोर्ड और बिजली के पैनल के पास लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 26 Jun 2026
निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक
रायगढ़
निरीक्षण : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37.45 क्विंटल बीज की बिक्री पर रोक
खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने रायगढ़ जिले के 18 बीज विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई केंद्रों पर बीजों के वैध स्रोत प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर 37.45 क्विंटल बीज के विक्रय, वितरण और परिवहन पर रोक लगा दी गई। विभाग ने 9 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 107 बीज नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है
कीर्तिमान डेस्क 25 Jun 2026
एक्शन में प्रशासन : प्रयागराज में खान सर समेत 3 कोचिंग संस्थान सील, मचा हड़कंप
शिक्षा
एक्शन में प्रशासन : प्रयागराज में खान सर समेत 3 कोचिंग संस्थान सील, मचा हड़कंप
लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अवैध और असुरक्षित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने नियमों के उल्लंघन के आरोप में मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग समेत तीन बड़े संस्थानों को सील कर दिया।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 24 Jun 2026
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर (सरगुजा)
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कीर्तिमान डेस्क 23 Jun 2026
खनन माफियाओं पर सख्ती : नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री साय
राज्य सरकार
खनन माफियाओं पर सख्ती : नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बलौदाबाजार में 6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद कर दिया, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में लगी एक मशीन जब्त की गई। केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जांच कर अनियमितताओं का खुलासा किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
कीर्तिमान डेस्क 22 Jun 2026
जुर्माना : पर्यावरण को नुकसान पड़ा भारी, हसदेव ताप विद्युत गृह प्रबंधन पर 27.60 लाख का दंड
जुर्माना : पर्यावरण को नुकसान पड़ा भारी, हसदेव ताप विद्युत गृह प्रबंधन पर 27.60 लाख का दंड
कोरबा के हसदेव ताप विद्युत गृह (पूर्व) के ऐश डाइक में दरार आने से राखयुक्त पानी आसपास के क्षेत्रों और जल स्रोतों में फैल गया, जिससे गंभीर जल प्रदूषण की स्थिति उत्पन्न हुई। मामले की जांच के बाद छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सीएसपीजीसीएल पर 27.60 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है। मंडल ने इसे पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आवश्यक कार्रवाई बताया है।
कीर्तिमान डेस्क 22 Jun 2026
लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार
बस्तर संभाग
लाखो की धोखाघड़ी : 1.50 लाख का झांसा देकर किसान के नाम पर लिया 10 लाख का लोन, आरोपी गिरफ्तार
नगरनार थाना पुलिस ने एक अशिक्षित किसान के नाम पर 10 लाख रुपये का KCC लोन स्वीकृत कराकर 8.50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किसान को केवल 1.50 लाख रुपये का लोन मिलने की जानकारी दी थी और अपने मोबाइल नंबर को खाते से लिंक कर शेष राशि निकाल ली। बैंक नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
कीर्तिमान डेस्क 21 Jun 2026
एक्शन : बलरामपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, सुस्त ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
रायपुर
एक्शन : बलरामपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, सुस्त ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
सख्त रुख और चेतावनी पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास कार्यों की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 19 Jun 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें