ताज़ा खबरें
5105 समाचार
रायपुर
गूंजा गर्व : महक नरवासे को मिली अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी पर बधाई
राजनांदगांव की युवा क्रिकेटर महक नरवासे ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम के आगामी श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 और वनडे दोनों प्रारूपों में उपकप्तान नियुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
रायपुर
आत्मनिर्भरता की मिसाल : 10 साल का संघर्ष, 185 बकरियों का फार्म मुंगेली के रामलाल की प्रेरक सफलता
मुंगेली जिले के ग्राम सुरही निवासी रामलाल लकड़ा ने बकरी पालन को अपनी आजीविका का मजबूत साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उन्होंने लगभग 10 वर्ष पहले कुछ बकरियों से शुरुआत की थी, जो आज बढ़कर करीब 185 बकरियों के बड़े फार्म में बदल चुकी है।
बिलासपुर
बड़ा खुलासा : बैन कंपनी को PWD ने दिया 13 करोड़ का ठेका
अफसरों की लापरवाही: PWD के अधिकारियों ने बिना किसी जांच-पड़ताल (वेरिफिकेशन) के आंखें मूंदकर इस फर्जी हलफनामे को स्वीकार कर लिया और बिलासपुर खेल परिसर व विद्युत नवीनीकरण कार्य के लिए कंपनी को 4.87 करोड़ रुपए का भुगतान भी जारी कर दिया।
सेहत
भोजन का सही समय : सेहत से गहरा संबंध, भोजन से सुधर सकता है डायबिटीज नियंत्रण
रिसर्च में पाया गया है कि भोजन का समय शरीर के मेटाबॉलिज्म, ब्लड शुगर और हार्मोन संतुलन को प्रभावित करता है। शरीर की जैविक घड़ी के अनुसार भोजन करने से मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है, जबकि अनियमित या देर रात भोजन स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
राष्ट्रीय
बड़ा खुलासा : मधुबनी में नेपाल से आए 4 क्विंटल गांजे को एस्कॉर्ट कर रही थी बिहार पुलिस की 112 जिप्सी
बिहार के मधुबनी जिले में STF ने एक बड़े ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। नेपाल से लाई गई 4 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप को बासोपट्टी थाना की डायल 112 सरकारी जिप्सी कथित तौर पर एस्कॉर्ट कर रही थी। STF ने गांजे से भरी पिकअप वैन और पुलिस वाहन दोनों को रोककर कार्रवाई की।
धमतरी
धमतरी : एम्बुलेंस चालक से मारपीट व तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले के ग्राम उमरदा में सड़क दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस चालक राधेश्याम निर्मलकर के साथ मारपीट और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आपातकालीन सेवा में बाधा डालने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
राष्ट्रीय
भारतीय सेना : मिलेगा नया नेतृत्व, धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) नियुक्त करने का फैसला किया है। वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत धीरज सेठ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। बख्तरबंद कोर से जुड़े रहे धीरज सेठ दक्षिणी कमान, दक्षिण-पश्चिमी कमान और 21 कोर जैसी महत्वपूर्ण सैन्य इकाइयों का नेतृत्व कर चुके हैं। करीब चार दशक के सैन्य अनुभव के साथ अब उनके सामने सेना के आधुनिकीकरण, सीमाई सुरक्षा और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप सैन्य तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
रायगढ़
कार्रवाई : शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवक सागर सारथी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से संबंध बनाए थे, जबकि वह पहले से विवाहित निकला।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 : चोटिल नेमार पहले मैच से बाहर, ब्राजील की रणनीति बदलेगी
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पिंडली की चोट के कारण मोरक्को के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले से बाहर हो गए हैं। कोच कार्लो एंचेलोटी ने उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है। नेमार की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है और उनके पूरे ग्रुप स्टेज में खेलने पर भी संशय जताया जा रहा है।
पाकिस्तान में हाहाकार : सिंधु जल संधि रुकने से सिंध और बलूचिस्तान में सूखा, खेती चौपट होने का खतरा
भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोकने के फैसले का असर पाकिस्तान में दिखाई देने लगा है। सिंध और बलूचिस्तान समेत कई इलाकों में पानी की भारी कमी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।
राष्ट्रीय
दुर्घटना : जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश से पांच जवान शहीद और को-पायलट घायल
असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (IAF) का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रनवे पर उतरते समय विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए, जबकि को-पायलट गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
मुंगेली
कार्रवाई : नाबालिग का अपहरण कर शोषण करने वाला आरोपी जेल भेजा गया
मुंगेली पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और दैहिक शोषण करने के आरोप में 18 वर्षीय युवक रामेश्वर साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।