ताज़ा खबरें
10324 समाचार
गरियाबंद
Gariaband News: मेडिकल स्टोर बना क्लिनिक बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल
Gariaband News: गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में चल रही स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मेडिकल स्टोर संचालक मरीज को दवा देने के साथ-साथ इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
शिक्षा
MP College Admission 2026: छूटे छात्रों को आखिरी मौका, 16 सितंबर तक CLC से मिलेगा प्रवेश
MP College Admission 2026: मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने UG और PG पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण शुरू किया है। हाईकोर्ट जबलपुर के फैसले के बाद छात्र 12 से 16 सितंबर 2026 तक कॉलेज पहुंचकर सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
राष्ट्रीय
Narmadapuram News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का मामला, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो पर केस दर्ज
Narmadapuram News: इटारसी में नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में आरोपी अनुज सोनकर और उसके भाई राहिल सोनकर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ओटीटी
Ghamasaan OTT: अरशद वारसी की दमदार वापसी, वीकेंड पर जरुर देखे
Ghamasaan OTT: अरशद वारसी और प्रतीक गांधी स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘घमासान’ OTT पर रिलीज हो चुकी है। तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपराध, राजनीति और सत्ता के संघर्ष की कहानी पेश करती है।
राष्ट्रीय
BRICS Summit: तानाशाही के खिलाफ भारत-ईरान मिलकर बनाएंगे नया ढांचा— सम्मेलन के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बड़ा बयान
BRICS Summit के 18वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत-ईरान संबंधों, चाबहार पोर्ट और वैश्विक राजनीति पर अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ कूटनीतिक नहीं बल्कि हजारों साल पुराने सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित हैं। पेजेश्कियान ने चाबहार परियोजना को दोबारा गति देने और भारत के साथ आर्थिक साझेदारी मजबूत करने की बात कही।
राज्य सरकार
Teeja Pora Festival: तीजा-पोरा पर सजा मुख्यमंत्री निवास, सीएम साय ने कहा- आज मेरा घर आप बहनों का मायका है
Teeja Pora Festival: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से पहुंचीं माताओं-बहनों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री निवास को उनका मायका बताया। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति, पारंपरिक खेल, लोक कलाकारों की प्रस्तुति और ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिली।
तकनीक
POCO X8 Power 5G Launch Offer: सेल शुरू, 10000mAh बैटरी और ₹3000 डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
POCO X8 Power 5G Launch Offer: भारत में बिक्री शुरू हो गई है। यह स्मार्टफोन 10000mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर और 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। पहली सेल में ग्राहकों को इस फोन पर 3000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसकी शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹32,999 रखी गई है।
राष्ट्रीय
German Woman India: फेसबुक दोस्ती से शुरू हुई कहानी, जर्मनी की महिला और बेटी की होगी भारत से घर वापसी
German Woman India: फेसबुक के जरिए जबलपुर के एक युवक से दोस्ती के बाद वर्ष 2011 में बेटी के साथ भारत आई जर्मनी की एक महिला का टूरिस्ट वीजा खत्म हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और युवक से पूछताछ की। मध्य प्रदेश पुलिस ने जर्मन दूतावास को भी जानकारी दी है। फिलहाल महिला और उसकी बेटी को भोपाल के गौरवी सेंटर में रखा गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को जर्मनी वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।
रायपुर संभाग
Ganesh Idol Making : गणेश प्रतिमाओं को फाइनल टच, रंगों से जीवंत हो रहे बप्पा
Ganesh Idol Making: लखौली के मूर्तिकार नारायण धीवर गणेश चतुर्थी से पहले 55 गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। 40 वर्षों से मूर्ति निर्माण कर रहे नारायण 5 हजार से 40 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं।
धमतरी
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीज त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। मोखा गांव से बड़े गौरी लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दामेश्वर सिन्हा और उनकी बहन नीता सिंह की जान चली गई।
महासमुंद
Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग
Fire Accident News: छत्तीसगढ़ के इमली भाटा वार्ड नंबर 10 में लगी भीषण आग के बाद रिहायशी इलाके में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे फ्रिज रिपेयरिंग का काम चल रहा था, जहां ज्वलनशील गैस और कंप्रेसर रखे थे। सामग्री की वजह से आग तेजी से फैल गई और आसपास के मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा।
राष्ट्रीय
Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज
Satna Viral Video Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में कॉलेज छात्रा से मारपीट और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा की सहपाठी और उसकी तीन सहेलियों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर पीटा और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला एक छात्र द्वारा छात्रा पर रिलेशनशिप के लिए दबाव बनाने से जुड़ा बताया जा रहा है।