ताज़ा खबरें
5106 समाचार
सूरजपुर
रहस्यमयी मौत : दो बोरियों में बंद मिली अज्ञात युवक की लाश, रामानुजनगर में फैली सनसनी
रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में शनिवार सुबह बिजली खंभे के पास रखी दो बोरियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
सरकारी सूचना
बड़ी सौगात : राहत शिविर, पेयजल व रैन बसेरा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 12.32 लाख रुपये की लागत से दिव्यांगजनों के लिए नवनिर्मित आधुनिक रैन बसेरे का लोकार्पण भी किया, जिससे सामाजिक सुविधाओं को मजबूती मिली है
क्रिकेट
T20 वर्ल्ड कप : भारत को चैंपियन बनाने का दम रखती हैं ये 6 खिलाड़ी
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने के मजबूत इरादे से उतरेगी। टीम की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा, भरोसेमंद बल्लेबाज स्मृति मंधाना, फिनिशर ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर से होगी। हरमन का अनुभव, दीप्ति का ऑलराउंड खेल, शेफाली की 135+ स्ट्राइक रेट वाली बल्लेबाजी और रेणुका की नई गेंद से विकेट लेने की क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये छह खिलाड़ी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रहीं, तो भारत महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का सपना पूरा कर सकता है।
गरियाबंद
बड़ा वार : दड़ईपानी जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, IED बमों को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के दड़ईपानी जंगल में संयुक्त सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया। कार्रवाई में कुकर और टिफिन IED, गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर, BGL राउंड समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही IED बमों को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
बिलासपुर
हमला : 10 रुपये की कहासुनी में भड़की हिंसा, भैरव बाबा मंदिर के पास सनसनी
बिलासपुर के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास 10 रुपये के विवाद में अंगूठी बेचने वाले दुकानदार नूतन तंबोली पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अंगूठी की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
सरकारी सूचना
बड़ा एक्शन : बैंकर्स को सख्त निर्देश, ऋण स्वीकृति में देरी पर रोक
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वरोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैंकिंग प्रणाली पर सख्ती बढ़ा दी है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स उप समिति की बैठक में वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल शाश्वत वर्मा ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हितग्राहियों के ऋण और सब्सिडी प्रकरणों को बिना किसी देरी के तुरंत स्वीकृत किया जाए।
दुर्ग
बड़ी उपलब्धि : डॉ. अंबेडकर चेयर की मंजूरी, छत्तीसगढ़ में पहली शोध पीठ स्थापित होगी
दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार से डॉ. भीमराव अंबेडकर चेयर (शोध पीठ) स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां यह प्रतिष्ठित शोध केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस योजना के तहत विश्वविद्यालय को हर साल 75 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और अतिरिक्त रिसर्च फंड भी मिलेगा।
रायपुर
इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन : हैदराबाद समिट में ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ को डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और सीमेंट समेत कई क्षेत्रों में ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेशों से राज्य में लगभग 7,800 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।
ओटीटी
अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव तस्करी के काले कारोबार की कहानी
अब होगा हिसाब ऐसी वेब सीरीज के रूप में सामने आ रही है, जिसमें भाईचारे की भावनाएं, अपराध की दुनिया, रहस्य, विश्वासघात और बदले की कहानी एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर ने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं और कहानी के कई पहलुओं को रहस्य में रखा है। मजबूत स्टारकास्ट, दिलचस्प कथानक और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के कारण यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब यह कहानी पूरी तरह दर्शकों के सामने आएगी।
रायपुर
क्राइम कंट्रोल ऑपरेशन : 60 संदिग्धों से पूछताछ, अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देर रात से तड़के सुबह तक विशेष सघन अभियान चलाया। इस दौरान 60 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। 12 संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और कुछ स्थानों से गांजा व शराब भी बरामद हुई।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
अयस्क घोटाला : 57 की रैक में 2 अतिरिक्त वैगन जोड़कर करोड़ों की चोरी का खुलासा
बस्तर के दंतेवाड़ा जिले स्थित बैलाडीला क्षेत्र में लौह अयस्क परिवहन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है। विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ कि 57 वैगनों की स्वीकृत मालगाड़ी में फर्जी तरीके से 2 अतिरिक्त वैगन जोड़कर करोड़ों रुपए का लौह अयस्क अवैध रूप से रवाना किया गया।
सरकारी सूचना
सीईओ का निरीक्षण : सीईओ ने योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा, कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने सरायपाली और बसना विकासखंडों का निरीक्षण कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम बालसी में सामुदायिक शौचालय, केंदुढार में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, तथा बिरकोल में हाट बाजार एवं तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।