ताज़ा खबरें
10329 समाचार
तकनीक
Anthropic CEO Dario Amodei: एआई के भविष्य पर बहस के बीच डारियो अमोदेई का बयान - हमें फ्रंटियर की गति धीमी करनी चाहिए
Anthropic CEO Dario Amodei: एथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने एआई विकास की गति को धीमा करने की वकालत की है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कंपनी में सुरक्षा चिंताओं को लेकर इस्तीफे का मामला सामने आया है।
राज्य सरकार
MBBS Admission 2026: जशपुर को मिली मेडिकल शिक्षा की नई पहचान, शुरू हुई MBBS की पढ़ाई
MBBS Admission 2026: जशपुर जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS की पढ़ाई शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। स्थायी परिसर के लिए कुनकुरी के चराईडांड में 359 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।
खेल
Chhattisgarh National Games: राजधानी से लेकर बस्तर के जंगलों तक बिखरेगा खेलों का रोमांच, 40वें नेशनल गेम्स की दांवदारी में छत्तीसगढ़
Chhattisgarh National Games: सरकार ने 40वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हासिल करने के लिए तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस बार प्रदेश इस अवसर को गंवाना नहीं चाहता। रायपुर में हुई छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ की बैठक में मेजबानी के लिए रणनीति तैयार की गई।
राष्ट्रीय
Sagar Poisonous Liquor Case: एनकाउंटर के बाद जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी शिवांजय गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
Sagar Poisonous Liquor Case: सागर जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कठुआ नाला के जंगलों में हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रायपुर
Raipur Railway News: यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कई लोकल ट्रेनें रद्द, कई स्टेशनों पर स्टॉपेज बंद
Raipur Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उरकुरा स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग और अधोसंरचना कार्य के चलते कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया है। रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत
Swine Flu का प्रकोप तेज, भोपाल में बुजुर्ग की मौत के साथ आंकड़ा 3 पर पहुंचा
Swine Flu: मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल में बुजुर्ग राम सिंह की मौत के बाद इस सीजन में प्रदेश में H1N1 से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। भोपाल में अब तक 65 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं।
महासमुंद
National Lok Adalat: 68 हजार 586 प्रकरणों का निराकरण, 8.37 करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित
National Lok Adalat: महासमुंद में आयोजित नेशनल लोक अदालत में सुलह और समझौते के आधार पर 68 हजार 586 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों की 28 खंडपीठों में बैंक रिकवरी, विद्युत, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा और अन्य मामलों की सुनवाई हुई। लोक अदालत में कुल 8 करोड़ 37 लाख 76 हजार 690 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता स्टॉल और पौध वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
महासमुंद
Ganja Smuggling: पुलिस ने पकड़ा 81 लाख से ज्यादा का गांजा, गुजरात के दो तस्करों समेत 4 गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 141 किलो गांजा जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त सामान की कीमत 81 लाख रुपये से अधिक है।
रायपुर संभाग
Doctor Amma Film: डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन, सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन
Doctor Amma Film: नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में DOCTOR AMMA डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन हुआ। फिल्म में डॉ. सी. राजेश्वरी के चिकित्सा सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक कहानी दिखाई गई।
रायपुर संभाग
Road Safety Awareness Program: कोसरंगी में नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा अभियान, विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली से दिया संदेश
Road Safety Awareness Program: आरंग के कोसरंगी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने रैली, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और रंगोली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
बस्तर संभाग
PM Awas Yojana: गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, सरपंच पर पंचायत सचिव से मारपीट का आरोप
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव ने सरपंच पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्होंने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सरपंच ने भी पंचायत सचिव पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
धर्म
International Yagya Day: धार्मिक आस्था का महापर्व, हनुमान जोहड़ी धाम में 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ की तैयारियां तेज
International Yagya Day: हनुमान जोहड़ी धाम में 17 सितंबर को चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जगदगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर श्री हरिओम महाराज के सानिध्य में होने वाले इस महायज्ञ की तैयारियां महंत बालयोगी चरणदास महाराज के नेतृत्व में जारी हैं। आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, पर्यावरण शुद्धि और मानव कल्याण का संदेश देना है।