"पुलिस जांच" के लिए 391 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
एटीएम ठगी का बड़ा खुलासा: इंजीनियरिंग छात्र निकला गैंग का मास्टरमाइंड
भोपाल पुलिस ने एटीएम से नकदी चोरी करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड आरजीपीवी का इंजीनियरिंग छात्र निकला। आरोपियों ने शटर टेम्परिंग और कैश ट्रैपिंग तकनीक से 22 एटीएम से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने नकदी, कार जब्त कर बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
खुलासा : जगदलपुर में महिलाओं का सीरियल झपटमार गिरफ्तार, 9 वारदात कबूलीं
जगदलपुर में लगातार झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 19 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोतवाली और बोधघाट थाना क्षेत्र में कुल 9 झपटमारी की वारदातें कबूल की हैं। उसके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
छात्र की करतूत : प्रोफेसर की रिकॉर्डिंग वायरल कर पहुंचा जेल
भिलाई के रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की महिला प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग, फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कॉलेज के छात्र प्रांजल यादव को गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया, जबकि एफआईआर के बाद मिली धमकी के मामले में दो अज्ञात युवकों की भी तलाश जारी है।
राष्ट्रीय
बदरीनाथ चढ़ावा मामला : विवाद ने पकड़ा तूल, कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक जांच
बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की राशि में हुई हेराफेरी के मामले में मंदिर समिति के व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय जांच के बाद अब बदरीनाथ थाने में उनके खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। समिति द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिससे अब यह मामला कानूनी दायरे में आ गया है।
राष्ट्रीय
बारुईपुर कांड : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत
बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जांच के लिए घटनास्थल ले गई थी। आरोप है कि वहां उसने पुलिस से हथियार छीनकर हमला करने और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी जान चली गई।
महासमुंद
कार्रवाई : घर से अलमारी उठाकर खेत में तोड़ी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा गिरोह
सिंघोड़ा थाना पुलिस ने नकबजनी मामले का खुलासा करते हुए पारधी गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12.46 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है और गिरोह की अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों की भी जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
सनसनी : शादी से बचने के लिए प्रेमी बना हैवान, 16 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर राजस्थान में दफनाया शव
मुरैना जिले में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला अब हत्या में बदल गया है। करीब तीन महीने तक चली पुलिस जांच के बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार किशोरी की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी ने पहले गला घोंटकर उसकी हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को राजस्थान के दौसा जिले में रेलवे ट्रैक के पास बने एक गहरे टैंक में दफना दिया।
बिलासपुर संभाग
हादसा : चाय बनाते समय करंट लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित हरदी कला गांव में सोमवार सुबह चाय बनाते समय 40 वर्षीय आशा देवी रजक किचन के टीन शेड में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वायरिंग में खराबी या करंट लीकेज की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
खौफनाक मंजर : बिलासपुर में किराए के मकान से मिलीं दो लाशें पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया पति
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किराए के मकान में रहने वाले दंपति मृत अवस्था में मिले। कमरे के भीतर पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला।
दुर्ग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार
भिलाई की सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा और म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज सट्टा गिरोह तक पहुंचाता था। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों व संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
विवाद : सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस से मांगी सुरक्षा, कहा- मेरी जान को खतरा
ग्वालियर में तान्या मित्तल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी के बीच पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया है। फैजान अंसारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान को खतरा है। उन्होंने ग्वालियर पहुंचकर यूनिवर्सिटी थाना और एसएसपी कार्यालय में बयान दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।
रायगढ़
हिंसा केस : तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस ने बरपाली से दबोचा
रायगढ़ के तमनार हिंसा मामले में छह महीने से फरार मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भीड़ को भड़काने, पुलिस बल पर हमला कराने, सरकारी वाहनों और कोल हैंडलिंग प्लांट में आगजनी व तोड़फोड़ कराने का आरोप है। मामले में अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।