"पुलिस जांच" के लिए 391 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बड़ा एक्शन : मंगेतर को किले पर ले गई पुलिस, खाई के पास रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच टीम रविवार सुबह मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची। पुलिस ने सुबह करीब साढ़े छह बजे उसी जगह पर जाकर पूरा क्राइम सीन रीक्रिएट किया, जहां से अठारह जून को केतन को गहरी खाई में धक्का दिया गया था। इसका मकसद आरोपियों के बयानों का घटनास्थल की स्थितियों से मिलान करना है।
छत्तीसगढ़
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत से मचा हड़कंप : शरीर पर चोट के निशान मिलने का दावा, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
रायपुर के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 31 वर्षीय प्रदीप गिरी गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल
सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एक पिकअप (तूफान) और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्ग
शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बिलासपुर संभाग
जेल में लापरवाही : मोबाइल पर बात करते VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
बिलासपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक आरोपी को जेल में दाखिले के दौरान पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल पर बात करते देखा गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं जेल परिसर में एक विचाराधीन बंदी की पत्थर से हमला कर हत्या की घटना ने हड़कंप मचा दिया।
राजनांदगांव
ग्राम सभा में बवाल : आवास सूची से नहीं होने पर मां-बेटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का कर किया आत्मदाह का प्रयास
जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही चयन को लेकर ग्राम सभा के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। महिला और उसकी बेटी का आरोप है कि उनके पास जनपद पंचायत से आवेदन की पावती मौजूद है। उनका कहना है कि जनपद स्तर पर तैयार की गई स्वीकृत सूची में उनका नाम शामिल था।
कबीरधाम
निरीक्षण : उपार्जन केंद्रों से 2441 क्विंटल धान और बारदाने गायब, 6 पर एफआईआर
सहसपुर लोहारा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब मिलने का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच में करीब 81.19 लाख रुपए की आर्थिक क्षति का खुलासा हुआ है। मामले में समिति प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
बलौदाबाज़ार
खुलासा : सुसाइड नोट ने खोला राज, शिक्षिका की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
बलौदाबाजार में एमटेक शिक्षिका काजल ठाकुर आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनके सहकर्मी और कथित प्रेमी अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। सुसाइड नोट, दीवार पर लिखे संदेश और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
दुर्ग
खुलासा : 3.22 करोड़ की जब्ती वाले बीएसपी स्क्रैप मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी और उसके अवैध परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवा चालक के रूप में चोरी किए गए स्क्रैप के परिवहन में शामिल था। इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
राष्ट्रीय
शादी का झाँसा : महिला से ब्लैकमेल व ठगी के आरोप में मेंटल हेल्थ काउंसलर गिरफ्तार
भुवनेश्वर में एयरफील्ड थाना पुलिस ने डॉक्टर अविनाश मोहंती को एक महिला से ब्लैकमेल, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से संपर्क कर दोस्ती बढ़ाई और खुद को मेंटल हेल्थ काउंसलर बताकर उसका भरोसा जीता। आरोप है कि उसने महिला के निजी पलों का वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल किया और शादी का झांसा देकर उससे गहने, नकद और अन्य कीमती सामान हड़प लिए।
रायपुर
ड्रग्स नेटवर्क : नव्या मलिक केस में ED सक्रिय, ड्रग्स कारोबार की काली कमाई की होगी जांच
रायपुर के चर्चित ड्रग्स मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच शुरू कर दी है। एजेंसी मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वित्तीय लेन-देन और ड्रग्स कारोबार से जुड़े पैसों के स्रोतों की पड़ताल करेगी। इसके लिए ईडी ने पुलिस से केस डायरी, चार्जशीट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। जांच के केंद्र में कथित ड्रग्स नेटवर्क की मुख्य आरोपी नव्या मलिक और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन हैं।
बलौदाबाज़ार
साइको किलर गिरफ्तार : जहर वाली शराब से देता था मौत, कुत्ते पर ट्रायल के बाद बनाता था शिकार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र में पिछले चार महीनों में हुई 8 रहस्यमयी मौतों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया गया, जिसने पुरानी रंजिश, जमीन विवाद और अन्य कारणों से लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पर 8 हत्याओं और एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।