"कंट्रोल रूम" के लिए 44 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
BRICS Summit: हाईटेक सुरक्षा, दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर नजर, आसमान में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात
BRICS Summit: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। भारत मंडपम और VVIP रूट पर एंटी-ड्रोन सिस्टम, GPS ट्रैकिंग, CBRN सुरक्षा, AI कैमरों और फेशियल रिकग्निशन जैसी तकनीकों से निगरानी होगी। 11 से 13 सितंबर तक होने वाले सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ UN महासचिव एंतोनियो गुतारेस के शामिल होने की भी संभावना है।
रायपुर
Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
Raipur Road Accident: रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर मंगोली चौक के पास ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शिवम साहू की मौत की सूचना है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
Raipur Murder Case: अश्वनी नगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक अहमद खान की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद भाग रहे 4 नाबालिग आरोपियों को पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।
दुर्ग
ऑटो-ई रिक्शा में सफर होगा सुरक्षित, QR कोड से यात्री जान सकेंगे चालक की पहचान
दुर्ग-भिलाई में 16 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सत्यापन के बाद चालकों को QR कोड दिया जाएगा, जिसे स्कैन कर यात्री उनकी पहचान और जरूरी जानकारी देख सकेंगे। साथ ही ऑटो स्टैंड और रोटेशन सिस्टम को भी व्यवस्थित किया जाएगा।
सूरजपुर
वारदात : पार्क में युवती पर चाकू से हमला, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शहर के नेहरू पार्क में एक युवती पर अज्ञात युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। कोतवाली थाना से महज 500 मीटर दूर हुई इस घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।
राष्ट्रीय
राष्ट्रीय राजमार्ग-10 : भूस्खलन के बाद रास्ता बंद, मलबा हटाने का काम जारी
राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर 20वें माइल के पास भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप है। एनएचआईडीसीएल मलबे को हटाने और सड़क चालू करने में जुटा है।
राष्ट्रीय
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा : समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार!
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। वहीं, हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने भी घटना की पुष्टि की है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
राष्ट्रीय
समंदर के सिकंदर : उफनती लहरों के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई देश की वैज्ञानिक आंख
भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अपनी तय जगह से 150 किलोमीटर दूर बह गए वैज्ञानिक डेटा बॉय को सफलतापूर्वक सुरक्षित बरामद किया। यह उपकरण मौसम पूर्वानुमान, समुद्री अनुसंधान और आपदा प्रबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पहले तटरक्षक बल ने 90 मिनट के रेस्क्यू ऑपरेशन में छह मछुआरों की जान भी बचाई थी।
रायपुर
लापरवाही पड़ी भारी : आपातकालीन सेवा में चूक, सड़क हादसे के बाद डायल-112 का आरक्षक निलंबित
राजधानी रायपुर में डायल-112 सेवा में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और घटनास्थल पर अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए बिना देर किए कार्रवाई की है।
यात्रा
बाबा बर्फानी ने बुलाया... शिवभक्ति की पवित्र डगर पर बढ़े श्रद्धालुओं के कदम, शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 2026 की औपचारिक शुरुआत 3 जुलाई से हो गई है। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को रवाना किया गया, जबकि बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।
राष्ट्रीय
कुदरत का कहर : असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में लैंडस्लाइड से थमी ज़िंदगी
पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में व्यापक तबाही मचा दी है। असम के धेमाजी जिले में तेज बहाव के कारण एक साल पुराना 300 मीटर लंबा लोहे का पुल नदी में बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया और छात्रों व किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।
रायपुर
मानवीय मिसाल : स्टेशन बना अस्थायी प्रसव कक्ष, महिला यात्रियों ने चादरों से बनाया घेरा
रायपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला का आपात स्थिति में प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर प्रसव कराया गया। महिला यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने चादरों व साड़ियों का घेरा बनाकर गोपनीयता सुनिश्चित की, जबकि रेलवे डॉक्टर ने मौके पर डिलीवरी कराई। समय से पहले जन्म लेने के कारण नवजात को बचाया नहीं जा सका।