"पल्सर" के लिए 22 परिणाम मिले
दुर्ग
प्रॉपर्टी डीलर पर हमला : बेसबॉल बैट से गिराया, फिर चाकू-कटर से किए वार, प्रखर चंद्राकर पर गंभीर आरोप
भिलाई में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला करने के मामले में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बेसबॉल बैट, चाकू और कटर से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यात्रा
बाबा बर्फानी ने बुलाया... शिवभक्ति की पवित्र डगर पर बढ़े श्रद्धालुओं के कदम, शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 2026 की औपचारिक शुरुआत 3 जुलाई से हो गई है। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को रवाना किया गया, जबकि बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
रायगढ़
खुलासा : कोतवाली थाना क्षेत्र लूट मामला सुलझा, तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में
Raigarh के कोतवाली थाना क्षेत्र में मुर्गा व्यवसायी सुमित सिकदार से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पीड़ित से 7 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी जांच के जरिए लूटा गया मोबाइल ट्रेस कर पहले एक खरीदार को पकड़ा गया, जिसके बाद मुख्य आरोपियों तक पुलिस पहुंची।
राष्ट्रीय
आकर्षण का केंद्र : सतवास में बैलगाड़ी दौड़ का 24 घंटे का रोमांच, 120 जोड़ों ने दिखाया दम
देवास जिले के सतवास में स्व. नटवर बियानी की स्मृति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता ने ग्रामीण परंपरा और रोमांच का अनूठा संगम पेश किया। कन्नौद रोड स्थित तालाब मैदान में 24 घंटे चली इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आई 120 बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया। रातभर चले मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और पूरा माहौल मेले जैसा बन गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या में 7 गिरफ्तार, बिहार-झारखंड कनेक्शन उजागर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हाट बाजार में गोली मारकर हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मास्टरमाइंड खुशीराम साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बिहार और झारखंड से बुलाए गए शूटर भी शामिल हैं।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
सनसनीखेज वारदात : सर्राफा व्यापारी की सीने में गोली मारकर हत्या, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र स्थित कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज लूट और हत्या की वारदात सामने आई। सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
रायपुर
आतंक का अंत : स्टील प्लांट में तोड़फोड़ और हाइवे पर लूटपाट करने वाले लक्की गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा इलाके में आतंक मचा रहे ‘लक्की गैंग’ का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी लक्की उर्फ जयमोहन शर्मा समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरोरा स्थित स्टील प्लांट में घुसकर रंगदारी मांगी, कर्मचारियों पर लोहे की रॉड से हमला किया और बाद में हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों से नकदी व डीजल लूट लिया।
छत्तीसगढ़
चोरी का तांडव : पुलिस ने 24 घंटे में किया सीरियल चोरों का पर्दाफाश, निगरानी बदमाश सहित 3 गिरफ्तार
बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में 2–3 मई 2026 की रात चार घरों में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृत पटेल, उत्तम पठारे और तुलसी पटेल को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पल्सर बाइक से वारदात को अंजाम देना कबूला। उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, मोबाइल, बर्तन, नकदी और हथियार बरामद हुए। मुख्य आरोपी पहले से निगरानी बदमाश था। सभी के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़
ट्रेलर की टक्कर : बाइक सवार युवक की मौत, दो दोस्त घायल , चालक फरार
कोरबा के कसनिया मोड़ पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय प्रवेश यादव की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।