Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग प्रॉपर्टी डीलर पर हमला : बेसबॉल बैट से गिराया, फि…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

प्रॉपर्टी डीलर पर हमला : बेसबॉल बैट से गिराया, फिर चाकू-कटर से किए वार, प्रखर चंद्राकर पर गंभीर आरोप

भिलाई में प्रॉपर्टी डीलर योगेश सूर्यवंशी पर जानलेवा हमला करने के मामले में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने बेसबॉल बैट, चाकू और कटर से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 04:00 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 01:33 AM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई में एक प्रॉपर्टी डीलर पर हुए जानलेवा हमले ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का नाम सामने आया है। आरोप है कि प्रखर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी कारोबारी पर हमला किया।
घायल युवक का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 32 वर्षीय योगेश सूर्यवंशी 2 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर रिसाली की ओर लौट रहे थे। जब वे डीपीएस चौक के पास हनुमान मंदिर के निकट पहुंचे, तभी पीछे से पल्सर बाइक पर आए तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

चाकू, कटर और धारदार हथियार से किए कई वार

बताया गया है कि पहले उनके सिर पर बेसबॉल बैट से वार किया गया। योगेश किसी तरह बाइक संभालकर आगे बढ़े, लेकिन आरोपियों ने पीछा जारी रखा और बाइक के पहिए में डंडा फंसा दिया। इससे वे सड़क पर गिर पड़े। एफआईआर के अनुसार, सड़क पर गिरने के बाद आरोपियों ने योगेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि हरीश यादव ने गर्दन के पास धारदार हथियार से वार किया। वहीं प्रखर चंद्राकर और अमन मूर्ति ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद गर्दन और दोनों पैरों पर चाकू, कटर और अन्य धारदार हथियारों से लगातार कई वार किए गए। हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी, जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

भिलाई नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

स्थानीय लोगों ने घायल योगेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शंकराचार्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने उनकी हत्या की नीयत से हमला किया।
शिकायत पहले नेवई थाना में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज की गई, जिसके बाद प्रकरण भिलाई नगर थाना भेजा गया। पुलिस ने प्रखर चंद्राकर, हरीश यादव और अमन मूर्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रखर चंद्राकर का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। करीब नौ महीने पहले रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक क्लब में युवक से मारपीट के मामले में भी उस पर आरोप लगे थे। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें मारपीट के बाद आरोपी डांस करते दिखाई दिए थे।

जांच में ऑनलाइन सट्टेबाजी के सुराग भी मिले

इसके अलावा सुपेला थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवकों के साथ मारपीट के मामले में भी पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। उस केस में भी उसके खिलाफ मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई थी। पुलिस की पिछली जांच के दौरान प्रखर चंद्राकर के मोबाइल से ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े कई संदिग्ध लेनदेन और ऐप मिलने का दावा किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, क्रिकेट मैच, ऑनलाइन गेम और अन्य माध्यमों से सट्टेबाजी से जुड़े करीब 60 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन के सुराग मिले थे। पुलिस का यह भी कहना था कि जांच के दौरान कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग, संदिग्ध बैंक खातों के इस्तेमाल और सट्टेबाजी में प्रयुक्त मोबाइल फोन व वाहन भी जब्त किए गए थे। फिलहाल ताजा हमले के मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें