"फॉरेंसिक जांच" के लिए 37 परिणाम मिले
रायपुर
खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार
रायपुर के IDZ सरोना परीक्षा केंद्र में RRB की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया। आरोपी ने मोबाइल को छिपाने के लिए दो अंडरगारमेंट पहन रखे थे और कंप्यूटर स्क्रीन के सवालों की फोटो खींचकर जवाब तलाशने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
रायगढ़
घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव में घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। ग्रामीणों ने घटना में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।
दुर्ग
भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
भिलाई के सुपेला स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक शादाब का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय
कोबरा मर्डर केस :हत्या को सांप के काटने से मौत दिखाने की साजिश नाकाम, आरोपी को उम्रकैद
इंदौर के चर्चित शिवानी पटेरिया कोबरा मर्डर केस में जिला अदालत ने बैंक अधिकारी अमितेष को पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि आरोपी ने हत्या के बाद उसे सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश रची थी, लेकिन फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पूरा सच सामने आ गया।
बिलासपुर
खौफनाक मंजर : बिलासपुर में किराए के मकान से मिलीं दो लाशें पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर झूल गया पति
बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किराए के मकान में रहने वाले दंपति मृत अवस्था में मिले। कमरे के भीतर पति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा मिला।
रायपुर संभाग
MDMA ड्रग्स केस : नव्या मलिक मामले में SIT करेगा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की जांच
रायपुर के चर्चित नव्या मलिक एमडीएमए ड्रग्स मामले की जांच अब पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) को सौंप दी गई है। टीम ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क, मनी ट्रेल, डिजिटल साक्ष्य, अंतरराज्यीय कनेक्शन और कथित हाईप्रोफाइल पार्टियों से जुड़े पहलुओं की जांच करेगी। मामले में ईडी भी कथित अवैध कमाई और आर्थिक लेनदेन की अलग से जांच कर रही है।
बालोद
हड़कंप : खामोश घर में मिला मौत का मंजर, महिला का शव देख दहल उठे ग्रामीण
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में एक महिला का शव उसके घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दया बाई साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रायपुर
इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल : निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में इंस्टाग्राम के जरिए एक नाबालिग लड़की को निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और बीएनएस, पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
दुर्ग
शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
राजनांदगांव
सनसनी : भिलाई की युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्तों के गायब होने से बढ़ा सस्पेंस
राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित व्हिस्लिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई-3 निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्टी के बाद दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंची मुस्कान बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जांजगीर-चांपा
दर्दनाक घटना : घर में पिता और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक घर के भीतर पिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पटेल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के मायके चले जाने और लौटने से इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था।
बलौदाबाज़ार
अंधविश्वास : खजाने के लालच में मौतों का खेल? 8 मौतों से सहमा पूरा गांव
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र के खर्वे गांव में पिछले चार महीनों में 8 संदिग्ध मौतों से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गड़े खजाने के अंधविश्वास के चलते 21 लोगों की हत्या की साजिश रची गई थी। एक किराना दुकानदार पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर लोगों को बेहोश करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप लगे हैं।