"बंद रहेंगे" के लिए 20 परिणाम मिले
सरकारी सूचना
Dry day On Janmashtami: शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, प्रशासन ने जारी किए निर्देश
Dry day On Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को महासमुंद जिले में शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान सभी शराब दुकानें, मद्य भंडारागार और संबंधित आसवनी इकाइयां बंद रहेंगी तथा शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक रहेगी।
राष्ट्रीय
प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट
जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी, हालांकि कुछ इंटरचेंज स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रायपुर
पानी संकट : 11 जून को बिजली कार्य के चलते कई इलाकों में जल संकट
राजधानी रायपुर में 11 जून को रावणभाटा सबस्टेशन पर 33 केवी लाइन मेंटेनेंस और अंडरग्राउंड केबल कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
अर्थव्यवस्था
वैश्विक अर्थव्यवस्था : होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज से $20 लाख तक की वसूली कर रहा ईरान
ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर नया टोल सिस्टम लागू कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर जहाज से 1.5 से 2 मिलियन डॉलर तक की वसूली की जा रही है, जिसे क्रिप्टोकरेंसी, बार्टर सिस्टम और अन्य सेवाओं के माध्यम से लिया जा रहा है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा बाजार में भारी अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है।
दुर्ग संभाग
चुनाव : मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला, 1 जून को पूरे जिले में अवकाश घोषित
कवर्धा जिले में 1 जून को होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पूरे जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अधिक सहभागिता के साथ संपन्न हो सके। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कई प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। साथ ही, जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानों को भी बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
कारोबार
ब्लैकआउट की आहट : 1 जून से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान, सरकार को 4 दिन का अल्टीमेटम!
1 जून से संभावित पेट्रोल पंप हड़ताल का खतरा गहराता जा रहा है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार को 4 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
रायपुर
आज ही निपटा लें जरूरी काम : कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकता हैं स्टेट बैंक का दरवाजे
State Bank of India के ग्राहकों के लिए 23 से 28 मई 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। चौथा शनिवार, रविवार, SBI कर्मचारियों की दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के कारण कई राज्यों में शाखाएं बंद रहेंगी। इस दौरान चेक क्लियरिंग, कैश जमा-निकासी और पासबुक अपडेट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
छत्तीसगढ़
बिलासपुर में भीषण गर्मी के चलते दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद, पुलिस करेगी हाथ से यातायात नियंत्रण
बिलासपुर में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस हाथ से यातायात नियंत्रित करेगी। यह कदम लोगों को तेज धूप और लू से राहत देने के लिए उठाया गया है और बुजुर्गों, बच्चों व बीमार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।