"मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े" के लिए 25 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: रैंप वॉक से लेकर खेल-प्रतियोगिताओं तक, महिला पत्रकारों ने मनाया तीज महोत्सव
Chhattisgarh News: रायपुर प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों के लिए आयोजित तीज महोत्सव में पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक, खेल-प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और विधायक भावना बोहरा ने शामिल होकर महिला पत्रकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला पत्रकारों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए।
राज्य सरकार
Chhattisgarhi Culture: तीजा तिहार के रंग में रंगा बहतराई स्टेडियम, CM साय ने माताओं-बहनों संग साझा की खुशियां
Chhattisgarhi Culture: बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में भव्य तीजा मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माताओं-बहनों के साथ तीजा तिहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका बताई।
राज्य सरकार
Dhan Kharidi Kendra: भटगांव के किसानों को बड़ी राहत, बुंदिया-बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
Dhan Kharidi Kendra: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के बुंदिया और बड़सरा में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मंजूरी मिली है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 से दोनों केंद्र किसानों के लिए धान खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इससे किसानों को दूर स्थित केंद्रों तक उपज ले जाने की परेशानी, परिवहन खर्च और समय की बचत होगी।
राज्य सरकार
Bastar News: छिंदनार में पहली बार ग्रामीणों ने सुनी मन की बात
Bastar News: दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में ग्रामीणों ने पहली बार सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप और विधायक चैतराम अटामी भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। यह आयोजन नक्सलवाद के बाद बस्तर में लौटती शांति और विकास की बदलती तस्वीर के रूप में देखा गया।
राज्य सरकार
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से सशक्त हुईं छत्तीसगढ़ की महिलाएं, खातों में पहुंची राशि
रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल दिया। 7 अगस्त 2026 को जारी किस्त के साथ अब तक 19,444 करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। योजना की राशि से महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे व्यवसाय में निवेश कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
राज्य सरकार
फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की होगी त्वरित जांच, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सेवाएं होंगी आसान
छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे 186 लोगों के मामलों की मेडिकल बोर्ड के जरिए जांच की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संयुक्त बैठक में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया आसान बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैंप आयोजित करने, उभयलिंगी समुदाय के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और नशामुक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
राज्य सरकार
सूरजपुर में खुलेंगे 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों और माताओं को मिलेगा लाभ
सूरजपुर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 5 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को मंजूरी दी है। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा सेवाएं मिलेंगी। नए केंद्र शुरू होने के बाद जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या बढ़कर 2086 हो जाएगी।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : 27 हजार अपात्र महिलाओं से होगी राशि की वसूली, 9 करोड़ रुपये वापस
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में KYC जांच के दौरान 27 हजार महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। सरकार अब तक 9 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है और करीब 8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रिकवरी की तैयारी है। वहीं, जल्द ही नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन की 29वीं किश्त, महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी कर प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
राज्य सरकार
बुजुर्गों को मिला अपना ठिकाना : सरगुजा में सियान गुड़ी डे-केयर सेंटर का शुभारंभ
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित ‘सियान गुड़ी’ (डे-केयर सेंटर) का शुभारंभ वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। 25 सीट क्षमता वाले इस केंद्र में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को योग, फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य जांच, पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधियां, इंडोर गेम्स, भोजन एवं परामर्श जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
रायपुर
बड़ी सौगात : महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त खातों में ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी की। इस तहत प्रदेश की 68.54 लाख महिलाओं के खातों में 642.27 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : वैदिक रीति-रिवाजों के साथ 62 जोड़ों का विवाह संपन्न
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देशानुसार रायपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत तीन अलग-अलग स्थलों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कुल 62 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। आरंग में 16, तिल्दा-नेवरा में 31 तथा धरसीवां में 15 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।